दुनिया

PAK के पीएम की बेइज्जती का वीडियो वायरल! रूस के राष्ट्रपति पुतिन का 40 मिनट करना पड़ा इंतजार, फिर जबरन मीटिंग में घुसे…यहां देखे

PAK PM Viral Video: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्कमेनिस्तान में इंटरनेशनल फोरम ऑन पीस एंड ट्रस्ट में शामिल होने पहुंचे. यहां रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी पहुंचे हैं. इसी दौरान, शहबाज शरीफ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बेइज्जती होती दिख रही है.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन की बैठक में अचानक पहुंच गए, जिसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया.

क्या है पूरा मामला?

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, पुतिन और एर्दोआन अपने प्रतिनिधिमंडलों के जाने के बाद निजी तौर पर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान, प्रधानमंत्री शरीफ उस कमरे में दाखिल हो गए, जहां दोनों नेताओं की मुलाकात चल रही थी, जबकि वह पुतिन से किसी अन्य कक्ष में मिलने की उम्मीद कर रहे थे.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि शहबाज शरीफ एक कमरे में पुतिन का इंतजार करते हुए काफी बेचैन नजर आ रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के पीएम पुतिन का 40 मिनट से अधिक इंतजार करते रहे. उनके साथ विदेश मंत्री इशाक डार समेत पूरा प्रतिनिधिमंडल मौजूद था. लंबे इंतजार के बाद वह पुतिन-एर्दोआन की बैठक वाले दूसरे कमरे में चले गए.


ये भी पढ़ें: जिया और मुशर्रफ के बाद अब मुनीर.. PAK में संविधान संशोधन ने शहबाज सरकार का खतरा बढ़ाया, पड़ोसी मुल्क पर फिर आर्मी का कब्जा?


वीडियो हुआ Viral

आरटी इंडिया ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया, “पीएम शरीफ ने पुतिन का 40 मिनट तक इंतजार किया और फिर थककर एर्दोआन के साथ चल रही बैठक में प्रवेश कर गए. वह करीब 10 मिनट बाद वहां से निकल गए.”

बता दें कि पिछले हफ्ते ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत का सफल राजकीय दौरा पूरा किया था. पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद देते हुए कहा था कि दोनों नेताओं के बीच करीबी कार्य संबंध और व्यक्तिगत संपर्क है तथा वे विभिन्न रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति पर लगातार नजर रखते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

3 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

13 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

15 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

24 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

33 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

41 minutes ago