दुनिया

खौफ में पाकिस्तान! अफगानिस्तान से जंगी हालातों के बीच भारत का डर; ‘द डॉन’ ने खोली मुनीर-शरीफ की पोल

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान की सियासत में आजकल एक अजीबोगरीब डर छाया हुआ है. जिस देश ने लंबे समय तक आतंकवादियों को पाला-पोसा और पड़ोसी देशों को अस्थिर करने की कोशिश की, वही आज अपने ही बिछाए जाल में फंसकर कतर और सऊदी अरब से मदद मांग रहा है. बीते दो दिनों में अफगानिस्तान के साथ हुई सीमा संघर्ष में 58 सैनिकों को खोने की खबर के बाद, इस्लामाबाद में डर का माहौल है. लेकिन यह डर तालिबान की जवाबी कार्रवाई से ज्यादा भारत को लेकर है. पाकिस्तान के सबसे बड़े अखबार ‘द डॉन’ ने अपने संपादकीय में सरकार को सीख दी है.

‘द डॉन’ ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और सेना प्रमुख जनरल मुनीर को सीधे सुनाया है कि अफगानिस्तान से जंग तत्काल रोकी जाए, वरना भारत इस संघर्ष का सीधा फायदा उठा लेगा. यह पहली बार है जब पाकिस्तान का मीडिया खुद यह मान रहा है कि उनकी अस्थिरता का लाभ उनका सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी उठा सकता है, जबकि तालिबान के विदेश मंत्री मुत्ताकी भारत से ही पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे रहे हैं.

‘भारत फायदा उठा लेगा’

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता (Pakistan Afghanistan Conflict Update) जा रहा है, दोनों देशों के बीच संघर्ष अब भयानक स्थिति में पहुंच चुका है. पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए, जिसमें कई अफगान नागरिक हताहत हुए. जवाब में अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया. पाकिस्तानी अखबार ‘द डॉन‘ के अनुसार, जंग चलती रही तो उसका सीधा फायदा भारत उठा लेगा. अफगानिस्तान के साथ तनाव के बीच भारत की भूमिका पर पाकिस्तान को संदेह है.

पाकिस्तान का दावा थम गई जंग

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने हाल ही में भारत का दौरा किया था, जिसके बाद से पाकिस्तान को लगता है कि अफगानिस्तान और भारत के बीच संबंध बेहतर हो रहे हैं. पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि दोनों देशों के बीच जंग फिलहाल थम गई है और इसकी वजह कतर एवं सऊदी अरब की मध्यस्थता है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेशी हिंदुओं को मोहम्मद यूनुस का साफ मैसेज, डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत पर निशाना

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव के कारण

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है, लेकिन पाकिस्तान खुद अफगानिस्तान पर आतंकवाद को लेकर आरोप लगाता है. इस संघर्ष में दोनों देशों के नागरिकों को भारी नुकसान हो रहा है. अब देखना यह है कि दोनों देश इस तनाव को कैसे कम करते हैं और शांति स्थापित करने के लिए क्या कदम उठाते हैं.

  • – सीमा विवाद
  • – आतंकवाद
  • – दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक तनाव

आगे क्या हो सकता है? (Future Of Pakistan Afghanistan Conflict)

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक जटिल मुद्दा है, जिसमें कई क्षेत्रीय और वैश्विक शक्तियों की भूमिका है. दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक समुदाय को मिलकर काम करना होगा.

  • – दोनों देशों के बीच शांति वार्ता
  • – क्षेत्रीय देशों की मध्यस्थता
  • – आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई

ये भी पढ़ें: 40 से पहले हार्ट अटैक क्यों? ये 7 आदतें हैं सबसे बड़ी दुश्मन

हिल रही है पाकिस्तान की नींव (Pakistan Afghanistan Conflict News)

‘भारत फायदा उठा लेगा,’ यह वाक्यांश आज पाकिस्तान के उस खौफ को बयां करता है, जिसकी नींव उसने खुद आतंकवाद को शरण देकर रखी थी. ‘द डॉन’ की यह चेतावनी कि तालिबान और भारत के बीच बढ़ते रिश्ते इस्लामाबाद के हित में नहीं हैं, यह साबित करती है कि क्षेत्रीय राजनीति की बिसात पर पाकिस्तान अब अकेला पड़ चुका है. एक तरफ तालिबान भारत से संदेश देकर पाकिस्तान को आंखें दिखा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ईरान, कतर और सऊदी अरब जैसे ‘दोस्त’ भी उन्हें जंग रोकने की सलाह दे रहे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

54 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago