Bharat Express DD Free Dish

बांग्लादेशी हिंदुओं को मोहम्मद यूनुस का साफ मैसेज, डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत पर निशाना

Muhammad Yunus Advises Hindu: लगातार अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने एक बार फिर से बांग्लादेशी हिंदुओं को एक मैसेज दिया है. इससे साफ है कि वह समस्या को दबाना चाहते हैं.

Muhammad Yunus Advice To Hindus In Bangladesh

क्या बांग्लादेश में 'सब चंगा सी'?

Muhammad Yunus Advises Hindu: बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए एक नया अंतर्राष्ट्रीय विवाद खड़ा कर दिया है. एक अमेरिकी पत्रकार के सामने उन्होंने न सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘बर्बरता’ शब्द को नकार दिया, बल्कि यह भी कहा कि बांग्लादेश में कोई हिंसा नहीं हुई. उनका सबसे बड़ा हमला भारत पर था, जिसे उन्होंने ‘फेक न्यूज़ फैलाने की फैक्ट्री’ बताया और कहा कि भारत लगातार ‘झूठी खबरों की बारिश’ करके माहौल बना रहा है.

यूनुस ने बांग्लादेशी हिंदुओं को एक अजीब संदेश दिया है, जिसमें उनसे कहा गया है कि वे ‘खुद को हिंदू न कहें’, बल्कि केवल नागरिक होने के नाते सुरक्षा मांगे, जिससे यह साफ होता है कि उनकी सरकार समस्या को स्वीकार करने के बजाय उसे दबाने पर जोर दे रही है.

हिंदुओं को यूनुस ने मैसेज

मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा को सिरे से नकार दिया. उन्होंने कहा कि सबसे पहली बात ये है कि ये सभी खबरें झूठी हैं. जब अमेरिकी पत्रकार ने उनसे पूछा कि “मैंने डोनाल्ड ट्रंप के शब्द आपको बताए और आप इसे फेक न्यूज बता रहे हैं,” तो उन्होंने कहा कि “क्या डोनाल्ड ट्रंप को मालूम है कि बांग्लादेश में इस वक्त क्या चल रहा है? बांग्लादेशी हिंदुओं को यूनुस ने मैसेज दिया, “मत कहो कि मैं हिंदू हूं, मेरी रक्षा करो. कहो कि तुम बांग्लादेश के नागरिक हो और सुरक्षा के हकदार हो. खुद को अलग-थलग मत करो.

ये भी पढ़ें: ‘रात में…’; मुलायम सिंह के रास्ते पर ममता बनर्जी, लड़कियों को लेकर दिया विवादित बयान

स्वीकार करने की बजाय समस्या को दबा रहे हैं मोहम्मद यूनुस

मोहम्मद यूनुस का यह बयान सीधे तौर पर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की वास्तविक स्थिति को ‘सामान्य’ दिखाने की कोशिश है. एक तरफ जहां उन्होंने भारत पर झूठी खबरों की बारिश करने का आरोप लगाया और डोनाल्ड ट्रंप के शब्दों को भी अनदेखा कर दिया, वहीं दूसरी तरफ उनका यह संदेश कि हिंदुओं को अपनी पहचान छिपाकर सुरक्षा मांगनी चाहिए, यह दर्शाता है कि उनकी सरकार समस्या को स्वीकार करने की बजाय उसे दबाने पर जोर दे रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read