नवाज शरीफ
Pakistan election result: पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी सीट से जीत हासिल कर ली है. पाकिस्तान के लाहौर सीट से नवाज शरीफ ने यह जीत हासिल की है. नवाज शरीफ का इस सीट से मुख्य मुकाबला यास्मीन राशिद से था. नवाज शरीफ ने उनके खिलाफ 55,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की है.
नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान में सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण परिणाम जानने में परेशानी हो रही है.
बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 336 सीटें हैं. उसमें से 266 सीटों पर मतदान होता है. बाकी सभी सीटों पर सदस्यों का मनोनयन होता है. ऐसे में एक सीट पर उम्मीदवार की मौत हो जाने से मतदान नहीं हुआ. पाकिस्तान में जो पार्टी 133 सीटें जीतेगी उसकी ही सरकार बनेगी. चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो अब 12 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं. जिसमें पीटीआई ने 5, पीएमएलन ने 4 सीट और पीपुल्स पार्टी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं पाकिस्तान के मीडिया की मानें तो इमरान की पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार 154 सीटों पर आगे चल रहे हैं. हालांकि मतगणना के दौरान भी सबकुछ ठीक होने का दावा नहीं किया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार हालात इतने तनावपूर्ण है कि मुख्य चुनाव आयुक्त गायब हो गए हैं. वहीं इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर रजा ने कहा था कि सभी रिटर्निंग ऑफिसर 30 मिनट के अंदर परिणाम घोषित करें नहीं तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. बता देें कि पाकिस्तान में आज मतगणना का दूसरा दिन है. लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पाकिस्तान की राजनीति के जानकारों की मानें तो इस बार के चुनाव साजिश की बू आ रही है.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…