Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pakistan election result: पूर्व पाकिस्तानी PM नवाज शरीफ ने लाहौर सीट पर हासिल की बड़ी जीत

Pakistan election result: पाकिस्तान में आज मतगणना का दूसरा दिन है. लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पाकिस्तान की राजनीति के जानकारों की मानें तो इस बार के चुनाव साजिश की बू आ रही है.

नवाज शरीफ

Edited by Akansha

Pakistan election result: पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी सीट से जीत हासिल कर ली है. पाकिस्तान के लाहौर सीट से नवाज शरीफ ने यह जीत हासिल की है. नवाज शरीफ का इस सीट से मुख्य मुकाबला यास्मीन राशिद से था. नवाज शरीफ ने उनके खिलाफ 55,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की है.

नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान में सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण परिणाम जानने में परेशानी हो रही है.

336 सीटों के लिए हुआ चुनाव

बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 336 सीटें हैं. उसमें से 266 सीटों पर मतदान होता है. बाकी सभी सीटों पर सदस्यों का मनोनयन होता है. ऐसे में एक सीट पर उम्मीदवार की मौत हो जाने से मतदान नहीं हुआ. पाकिस्तान में जो पार्टी 133 सीटें जीतेगी उसकी ही सरकार बनेगी. चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो अब 12 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं. जिसमें पीटीआई ने 5, पीएमएलन ने 4 सीट और पीपुल्स पार्टी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं पाकिस्तान के मीडिया की मानें तो इमरान की पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार 154 सीटों पर आगे चल रहे हैं. हालांकि मतगणना के दौरान भी सबकुछ ठीक होने का दावा नहीं किया जा रहा है.

चुनाव या तनाव

जानकारी के अनुसार हालात इतने तनावपूर्ण है कि मुख्य चुनाव आयुक्त गायब हो गए हैं. वहीं इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर रजा ने कहा था कि सभी रिटर्निंग ऑफिसर 30 मिनट के अंदर परिणाम घोषित करें नहीं तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. बता देें कि पाकिस्तान में आज मतगणना का दूसरा दिन है. लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पाकिस्तान की राजनीति के जानकारों की मानें तो इस बार के चुनाव साजिश की बू आ रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital