देश

सत्येन्द्र जैन मामले में सह आरोपी अंकुश जैन की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Satyendra Jain Money Laundering Case : 10-आम आदमी पार्टी नेता आरोपी सत्येन्द्र जैन मामले में सह आरोपी अंकुश जैन की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9 फरवरी को सुनवाई करेगा। ईडी ने कहा था कि सह-आरोपी वैभव और अंकुश जैन केवल डमी थे। इन कंपनियों को मिली पूरी रकम का श्रेय सत्येन्द्र जैन को दिया जा सकता है। आपको बता दें क‍ि सत्‍येंद्र जैन को केंद्रीय एजेंसी ने मई 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था. उन पर अन्य लोगों के साथ 2010-12 और 2015-16 के दौरान तीन कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया था।

30 मई, 2022 को हुए थे गिरफ्तार

दिल्ली सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को मनी लांन्ड्रिंग केस में 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया था। अभी वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। नेता सत्येंद्र जैन पर शेल कंपनियां बनाकर 16 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर करने का आरोप है।

इन नेताओं के यहां हुई रेड (Satyendra Jain Money Laundering Cas)

वहीं हाल ही में सोशल मेडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए cm केजरीवाल ने कहा था कि ‘मेरे PA के घर आज 16 घंटे ED के 23 अफसरों ने रेड की। गहन छानबीन के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला। एक पैसा नहीं मिला, कोई ज्वैलरी नहीं या किसी प्रकार की कोई नहीं, कोई कागज नहीं। इन्होने मनीष सिसोदिया के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला। इन्होंने सत्येन्द्र जैन के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला। इन्होंने संजय सिंह के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला। क्या ED किसी के भी घर में ऐसे ही बिना किसी कारण घुस सकती है? क्या ये सरासर गुंडागर्दी नहीं है?’

Uma Sharma

Recent Posts

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

12 minutes ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

16 minutes ago

‘स्ट्रीट फाइटर’ के इवेंट में विद्युत ने किया हैरान करने वाला कारनामा, 15 मिनट रोकी सांस

विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर इवेंट में 15 मिनट तक सांस रोककर और 20 मिनट…

20 minutes ago

Mangal Gochar 2026: कर्क राशि में पहुंचे ग्रहों के सेनापति! जानिए किन 5 राशियों पर बरसेगी मंगल देव की कृपा?

Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल 12 नवंबर 2026 तक कर्क…

28 minutes ago

‘भारत आना है तो जमा करो 70 करोड़’, सुप्रीम कोर्ट ने किस आरोपी के लिए रखी ये शर्त?

Supreme Court news: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान आरोपी…

36 minutes ago