Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jharkhand: हेमंत सोरेन को नहीं मिली कोर्ट से राहत, पांच दिनों के लिए बढ़ी ED रिमांड

हेमन्त सोरेन ने कोर्ट के सामने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि, उन्हें ED ऑफिस में काफी परेशानी हो रही है. ED कोर्ट में उन्हें सूर्य की रोशनी भी नहीं मिल रही है.

jharkhand cm hemant soren

हेमंत सोरेन.

Jharkhand: झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जमीन से जुड़े घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिखाई दे रही हैं. ताजा खबर सामने आ रही है कि उनकी रिमांड की अवधि को और बढ़ा दिया गया है. यानी अब ईडी को 5 दिन की और रिमांड मिल गई है. बता दें कि 5 दिनों की रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद बुधवार को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट में ईडी द्वारा की गई मांग पर सुनवाई के दौरान ही ये फैसला सुनाया है.

खबरों के मुताबिक कोर्ट में ईडी द्वारा 7 दिनों की और रिमांड की मांग की गई थी. इस पर कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए ईडी को 5 दिनों की रिमांड अवधि और बढ़ी दी है. यानी अगले 5 दिन तक फिर से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ईडी की कस्टडी में रहेंगे और उनसे ईडी पूछताछ करेगी. ईडी की अदालत में पेशी के दौरान हेमंत सोरेन ने अपनी समस्याओं का भी जिक्र किया. सुनवाई के दौरान हेमंत ने अपनी परेशानी के बारे में बताया. सूत्रों की मानें तो ED ऑफिस में हेमन्त सोरेन प्रकृति से दूर रहे. तो वहीं ईडी द्वारा 7 दिनों की रिमांड के मांग पर हेमन्त सोरेन ने कोर्ट के सामने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उन्हें ED ऑफिस में काफी परेशानी हो रही है. ED कोर्ट में उन्हें सूर्य की रोशनी भी नहीं मिल रही है. इसी के साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उनको बंद कमरे में रहने से परेशानी हो रही है. इसी के साथ ही ये भी कहा कि ED ऑफिस में वह खुली हवा के बीच नहीं रह पा रहे हैं इसलिए उनको रिमांड पर न दिया जाये. इसी के साथ ही उन्होंने ईडी की 7 दिन की रिमांड की मांग की भी कड़ा विरोध किया और कहा कि, उनसे पांच दिनों में 120 घंटे की पूछताछ हो चुकी है. हेमंत ने ये भी कहा कि उनसे 20 जनवरी को 8 घंटे और 31 जनवरी को 8 घंटे की पूछताछ हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-Bharat Jodo Nyay Yatra: यात्रा शुरू करने से पहले राउरकेला में मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, विधि-विधान से की पूजा

आज है शादी की सालगिरह

मीडिया सूत्रों के द्वारा खबर सामने आई है कि हेमंत सोरेन की आज शादी की सालगिरह थी तो इस मौके पर हेमंत सोरेन से मिलने उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ईडी के दफ्तर पहुंची थीं. उन्होंने अपने पति को लेकर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital