दुनिया

PAKISTAN: मूसलाधार बारिश और बाढ़ से पड़ोसी मुल्क में मचा कोहराम, 234 मरे; 596 घायल

Pakistan Flood 2025: पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है. स्थानीय मीडिया ने बुधवार को बताया कि दक्षिण एशियाई देश में मानसून की शुरुआत के बाद से करीब 234 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 596 लोग घायल हुए हैं.

मौत बनी चिंता का विषय

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएम) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, घायलों में अधिकांश बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हैं. देश में बारिश और अचानक बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव से 826 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इसके अलावा, मंगलवार को पिछले 24 घंटों में बारिश के चलते दो महिलाओं और आठ बच्चों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए. पाकिस्तान का पंजाब प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. यहां 135 लोगों ने जान गंवा दी, जिनमें 48 पुरुष, 24 महिलाएं और 63 बच्चे शामिल हैं. इनके अलावा 470 लोग घायल हैं.

प्रमुख पाकिस्तानी समाचार पत्र, ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों की बड़ी संख्या में मौतें हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के चलते गंभीर परिणामों को दर्शाती हैं. इसके अलावा, खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में 56 मौतें दर्ज की गई हैं. इनमें 16 पुरुष, 10 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं. विनाशकारी मानसूनी बारिश के कारण प्रांत में 71 लोग घायल हुए हैं. इस बीच, केपी प्रांत के स्वात क्षेत्र में, बारिश के चलते अलग-अलग घटनाओं में पांच बच्चों की जान चली गई.

मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

इसके अलावा, सिंध में 24 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि 40 घायल हो गए. वहीं, बलूचिस्तान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 16 लोगों की जान चली गई और चार घायल हो गए. पाकिस्तान मौसम विभाग (पीएमडी) ने देश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश के चलते हाई लेवल अलर्ट जारी किया है. इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, गुजरांवाला और अन्य प्रमुख शहरों में बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के राष्ट्रीय आपात संचालन केंद्र (एनईओसी) ने सभी प्रांतीय प्रशासन, राहत सेवाओं और मानवतावादी संगठनों से अपील की है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें.


ये भी पढ़े: दिल्ली की कातिल बीवी: शौहर नहीं कर पाया संतुष्ट तो बेरहमी से किया कत्ल, फोन ने खोला देवर से दिल्लगी का राज


भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

51 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

57 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

1 hour ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

1 hour ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

1 hour ago