दिल्ली हाईकोर्ट
Legal News: दिल्ली हाईकोर्ट ने कथित हवाला कारोबारी मोहम्मद असलम वानी (Mohammad Aslam Wani) के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर के प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस संजीव नरूला ने ईडी को यह नोटिस जारी किया है. कोर्ट 26 सितंबर को अगली सुनवाई करेगा.
वानी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) मामले को रद्द करने की मांग करते हुए विशेष अदालत के वर्ष 2010 के फैसले का हवाला दिया है. उस फैसले में उन्हें वर्ष 2005 के एक मामले में आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोपों से बरी कर दिया गया था. जबकि इसी आधार पर वर्ष 2007 में धन शोधन का मामला दर्ज किया गया था.
उसने कहा कि अक्टूबर 2017 में दिल्ली हाईकोर्ट ने इस फैसले को बरकरार रखा था. वकील एमएस खान ने कहा कि उनके मुवक्किल वानी को हथियार रखने के लिए शस्त्र अधिनियम के तहत लगाए गए आरोपों को छोड़कर सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: NEET-UG 2025: सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा परीक्षा और काउंसलिंग पर रोक लगाने से किया इनकार
-भारत एक्सप्रेस
गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…
Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…
महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…
Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…
Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…
दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…