दुनिया

Pakistan Shireen Mazari: पाक सेना के खिलाफ बोला तो पूर्व मंत्री की बेटी को ‘नाइट ड्रेस’ में उठा ले गई पुलिस

Pakistan Shireen Mazari: पिछले दिनों पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में देश की आर्थिक बदहाली से परेशान और सेना के सताए लोग इक्ट्ठा हुए थे. दरअसल, पश्तून तहफुच मूवमेंट (PTM) की शुरुआत हो रही थी. मंच पर पूर्व मानवाधिकार मंत्री की बेटी भाषण दे रही थी. भाषण के बीच-बीच में वो ‘यह जो दहशतगर्दी है’ नारे लगा रही थी. पीछे-पीछे लोग चिल्ला रहे थे. ‘इसके पीछे वर्दी है’. अब खबर आ रही है कि पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी की बेटी इमान मजारी का अपहरण हो गया है. अपहरण किसी और ने नहीं किया है बल्कि पाकिस्तानी सेना ने किया है.

सादे कपड़े में आधी रात को आई पुलिस

पाकिस्तानी मानवाधिकार वकील और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की पूर्व नेता शिरीन मजारी ने एक्स पर अपने एक पोस्ट मेंकहा कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी, जिनमें महिला कर्मी और पैराट्रूपर्स भी शामिल थे, शनिवार को उनकी बेटी को उठा ले गए. शिरीन ने कहा कि उनकी बेटी को आधी रात में खींचते हुए ले जाया गया.

शिरीन ने कहा, “अभी महिला पुलिसकर्मी, सादे कपड़े पहने लोग हमारे सामने का दरवाज़ा तोड़कर मेरी बेटी को उठा ले गए. हमारे CCTV कैमरे तोड़ दिए, बेटी का लैपटॉप और मोबाइल फोन भी छीन लिया. मेरी बेटी नाइट ड्रेस में थी. उसने बोला कि कपड़े बदलने दो लेकिन उनलोगों ने एक नहीं सुनी. उन्होंने कहा कि बेशक यह कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है.”

यह भी पढ़ें: चांद से महज 25 किलोमीटर दूर Chandrayaan-3, लैंडिंग पर टिकी पूरी दुनिया की निगाहें, काउंटडाउन शुरू

मई में हुई थी शिरीन मजारी की गिरफ्तारी

बता दें कि इससे पहले मई में, शिरीन मजारी को उनके घर पर सुबह-सुबह छापेमारी में गिरफ्तार किया गया था. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की नेता और पूर्व मानवाधिकार मंत्री, पाकिस्तानी सेना की मुखर आलोचक रही हैं. उन पर सेना ने देशद्रोह का आरोप लगाया है. उनकी गिरफ्तारी के समय, मानवाधिकार परिषद ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कहा कि यह मनमानी है. इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने भूमि विवाद मामले में जमानत दिए जाने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था.

बताते चलें कि पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने नवंबर की शुरुआत में होने वाले आम चुनावों से पहले गुरुवार को एक नई कैबिनेट नियुक्त की थी. इस कैबिनेट में पूर्व अमेरिकी राजदूत जलील अब्बास जिलानी को विदेश मंत्री बनाया गया और पूर्व केंद्रीय बैंक प्रमुख शमशाद अख्तर को नए कार्यवाहक कैबिनेट के हिस्से के रूप में वित्त मंत्री नियुक्त किया गया था. वहीं आतंकी यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन जल्द ही पाकिस्तान की अंतरिम सरकार में मंत्री बनने जा रही हैं. पाकिस्तानी नागरिक मुशाल यासीन मलिक से 20 साल छोटी हैं और उन्हें पाक कैबिनेट में अहम पद मिलने जा रहा है. 2009 में यासीन से निकाह करने वाली मुशाल मानवाधिकारों पर पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवर उल हक ककार की विशेष सहायक होंगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

4 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

25 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

48 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

59 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago