दुनिया

Pakistan: जब पाकिस्तानी दूल्हे ने दुल्हन को गिफ्ट किया गधा! वजह जान आप भी कहेंगे- वाह, क्या बात

Pakistan: पाकिस्तान में एक शादी में दिए जाने वाले गिफ्ट की आजकल सोशल मीडिया में काफी चर्चा है. दरसल यह गिफ्ट किसी और ने नहीं, बल्कि खुद दूल्हे नें अपनी नई नवेली पत्नी को दिया है.

बात पाकिस्तान के चर्चित यूट्यूबर अजलान शाह की शादी के बाद रिसेप्शन का है. रिसेप्शन में आए सभी तब हैरानी में पड़ गए जब उन्होंने अपनी पत्नी को गिफ्ट में गधा दिया. यहां तक की गधे को देखकर उनकी पत्नी को भी शुरु में कुछ समझ में नहीं आया.

तो बात यह थी

अजलान शाह अपने यूट्यूब पर जानवरों से लगाव वाली वीडियो साझा करते रहते हैं. अजलान को जानवरों से बेहद ही लगाव है. इस बात को अजलान भी मानते हैं और बताते हैं कि इसलिए उन्होंने अपने रिसेप्शन में पत्नी को गिफ्ट में गधा देने का फैसला किया.

सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अजलान ने रिसेप्सन पर अपने गधे के साथ अपनी और अपनी पत्नी के कई वीडियो और फोटो भी शेयर किए हैं. उनके इस पोस्ट पर लोगों के काफी कमेंट भी आए हैं.

इसे भी पढ़ें: VIDEO: चेकिंग के दौरान नहीं रोकी कार तो पुलिसवाला बोनट पर चढ़ा, देखें वीडियो

पत्नी भी है पशु प्रेमी

अजलान शाह की पत्नी डॉक्टर वारिशा भी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. इस गिफ्ट से वह भी काफी खुश हैं. पहले तो वारिशा इस अजीबोगरीब गिफ्ट को देखकर चौंक गईं, लेकिन जब अजलान ने इसके पीछे की वजह बताई तो उन्होंने भी गधे से प्यार जताया.

गिफ्ट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए वारिशा ने इस अनमोल उपहार को स्वीकर कर लिया है. गधे से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इसपर काफी कमेंट भी कर रहे हैं.

वारिशा बोलीं “मैं तुम्हें गधा नहीं रहने दूंगी”

सोशल मीडिया पर लोग अजलान की खूब प्रसंशा कर रहे हैं. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्होंने लिखा है कि “अब सवाल यह कि आखिर गधा ही क्यों, क्योंकि आपको पसंद है और यह दुनिया का सबसे मेहनती और सबसे लविंग एनिमल है.” दुल्हन वारिशा ने चुटीले अंदाज में अपने पति की पोस्ट का रिप्लाई देते हुए कहा, “मैं तुम्हें गधा नहीं रहने दूंगी.”

गधे के साथ मां भी

अजलान ने गधे के साथ उसकी मां को भी खरीद लिया है. अपने एक वीडियो में अजलान कहते हैं कि बेटे और मां को एक दूसरे से अलग नहीं करना चाहिए. दोनों को उन्होंने 30 हजार रुपये देकर खरीदा है. मां और बेटे को अब किसी तरह का कोई काम नहीं करना होगा. अब वे उनके फार्म पर आराम से रहेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

6 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

10 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

51 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

58 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

59 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago