दुनिया

पाकिस्तानी दुल्हन को सोने की ईंटों से तौलने का वीडियो वायरल, दुल्हन ने बताई इसके पीछे की कहानी, लोगों ने कहा- सिर्फ पैसे की बर्बादी

शादियों को यादगार बनाने के लिए लोग हमेशा कुछ न कुछ अलग करते रहते हैं. ऐसे ही एक मामला पाकिस्तान का सामने आया है. जिसमें एक दुल्हन को सोने से तौला गया है. दुल्हन को 70 किलो सोने से तौलते हुए देखकर शादी समारोह में आए मेहमान चौंक गए. दुल्हन के पिता बिजनेसमैन हैं और दुबई में उनका कारोबार फैला हुआ है. सोने के दुल्हन को तौलने का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोने से दुल्हन को तौला

दरअसल, एक पाकिस्तान के रहने वाले एक बिजनेसमैन ने अपनी बेटी की शादी दुबई में की थी. इस दौरान शादी में आए मेहमान उस वक्त चौंक गए जब दुल्हन को सोने से तौला जाने लगा. दुल्हन को 70 किलो सोने की ईंटों से तौला गया. तराजू में एक तरफ दुल्हन को बैठाया गया और दूसरी तरफ सोने की ईंटों को रखा गया. अब इसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लोग बोले- रुपये की बर्बादी

दुबई में हुई इस शादी को लेकर लोग अलग-अलग अपनी राय दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि सिर्फ रुपये की बर्बादी की जा रही है ऐसा करके. एक शख्स ने कहा कि पाकिस्तान इस समय कंगाली के दौर से गुजर रहा है, लेकिन कुछ लोग अपनी शान-शौकत में कोई कमी नहीं कर रहे हैं. पाकिस्तान की जनता भूख से मर रही है. महंगाई आसमान छू रही है. अगर इतना पैसा गरीबों में बांट दिया जाता तो उनकी दुआएं मिलती और गरीबों का भला हो जाता.

यह भी पढ़ें- बैंक के कैश काउंटर में घुसकर बच्चे ने चुराए 1 लाख रुपये, 1 मिनट भी नहीं लगने दिया, बिहार पुलिस तलाश में जुटी

दुल्हन ने कही ये बात…

वहीं दुल्हन का कहना है कि उसने बॉलीवुड फिल्म जोधा अकबर की थीम पर अपनी शादी को प्लान किया था. इसलिए हमने सोने से तौलने की रस्म को शामिल किया था. अब इसमें लोग गलत मतलब निकाल रहे हैं तो इसमें किसी को क्या कहा जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

9 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

17 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

28 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

36 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

48 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

58 minutes ago