सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
Rakhi Sawant का ड्राइवर पैसे-फोन लेकर भागा, ऑटो से किया सफर
Rakhi Sawant: राखी सावंत एक ऐसी शख्स हैं जो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है. उनकी जिंदगी में कुछ ना कुछ उथल-पुथल मचा ही रहता है. इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर यूजर्स का भी खूब मनोरंजन करती है. लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो काफी परेशान दिखाई दी. दरअसल, कुछ दिन पहले देवरिया का रहने वाला राखी सावंत का ड्राइवर पप्पू यादव उनका पैसा और गाड़ी लेकर भाग निकला. जिसके बाद राखी सावंत ने मुंबई के ही थाने में उसकी रिपोर्ट लिखवाई. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी बताया कि उनका ड्राइवर पैसे लेकर भाग गया. हर कोई उन्हें धोखा दे रहा है. राखी ने उस पर भरोसा किया था लेकिन वह गाड़ी की चाभी और पैसे लेकर फरार हो गया.
वहीं राखी सावंत के रिपोर्ट के बाद यूपी पुलिस हरकत में आई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पैसे लेकर भागे ड्राइवर की गिरफ्तारी की खबर जब राखी सावंत को लगी उन्होंने सीएम योगी को थैंक्यू कहा. उन्होंने कहा कि, मेरे ड्राइवर को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस का शुक्रिया. साथ ही राखी सावंत ने पुलिस से कहा, ड्राइवर की ऐसी ठुकाई करो कि कोई जिंदगी में दोबारा इस तरह की हरकत न कर सके. राखी सावंत ने कहा, एक व्यक्ति की सजा दूसरों को नहीं मिलनी चाहिए. उन्हें यूपी वालों पर बहुत विश्वास है.
फोन चोरी होने पर राखी ने योगी जी से कंप्लेन करते हुए कहा कि प्लीज ये जो पप्पु है… उसे ढूंढ कर मेरा सामान दिला दिजिए. राखी कहती हैं, ‘मेरा जो ड्राइवर है पप्पू यादव यूपी से, वह कहीं मिल जाए तो उसे चप्पल का हार पहनाना है. उसे पीटना है। वह मेरे पैसे लेकर भाग गया. पप्पू यादव मेरा पैसा लेकर भाग गया. मेरा गोल्ड का फोन लेकर भाग गया. उसकी बहन मेरे घर पर काम करती हैं.’ राखी ने आगे कहा, ‘चंद्रयान की कल खुशियां मनाई और मेरी जिंदगी में ग्रहण लग गया मैं अभी ओशिवारा पुलिस स्टेशन जा रही हूं और शिकायत लिखवा रही हूं. मैंने बोल दिया है. क्या मेरे लिए कोई ग्रह है जहां मैं जाकर रहूं और कोई मुझे पकड़ ना सके.’
राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ऑटो में बैठी हुई हैं. वह कहती हैं, ‘मेरे ड्राइवर ने पैसा चोरी किया बीएमडब्ल्यू कार की चाभी, गोल्ड का फोन और मर्सिडीज कार लेकर फरार हो गया. मैने उसका आधार कार्ड नहीं लिया था. गरीब-गरीब बोलकर मैंने भरोसा किया लेकिन गरीब ने डस लिया मुझे. आज मेरी जिंदगी को क्या कर दिया. अभी मैं परेशान हूं कोई सुख नाम की चीज मुझे मिलेगी?’
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…