देश

नीतीश कुमार की सरकार का कैबिनेट विस्तार आज, बीजेपी ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट, साढ़े तीन बजे होगा शपथ समारोह

Cabinet Expansion: बिहार में नीतीश सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. जिसको लेकर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों की लिस्ट बिहार बीजेपी यूनिट को भेज दी है. लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले इस विस्तार के जरिए बीजेपी राज्य में जातीय समीकरण को साधने की पूरी कोशिश करेगी. बीजेपी अभी फिलहाल किसी भी नेता को नाराज नहीं करना चाहेगी. इसलिए मंत्रियों के नामों पर काफी सोच-विचार के बाद फैसला लिया गया है.

विधायकों को पटना में रहने के निर्देश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिन मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल होना है, उन्हें पटना में ही रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर आज यानी कि 15 मार्च को गया के दौरे पर हैं. वह दोपहर साढ़े तीन बजे से पहले पटना पहुंच जाएंगे. जिसके बाद शपथ कार्यक्रम शुरू होगा.

एनडीए में शामिल हुए थे नीतीश कुमार

बता दें कि डेढ़ महीने पहले नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए थे. महागठबंधन का साथ छोड़ने के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा देकर उसी दिन शाम को 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली थी. उस दौरान बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. वहीं सीएम समेत  9 मंत्रियों ने शपथ ली थी.

27 मंत्री ले सकते हैं शपथ

अब जब कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है, तो माना जा रहा है कि 27 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है. बिहार कैबिनेट में कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं. ऐसे में पहले से 9 मंत्री है. इसलिए अभी भी 27 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव की तारीखों की कल इतने बजे होगी घोषणा, चुनाव आयोग करेगा PC

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी चुनाव आयोग 16 मार्च को कर सकता है. जिसमें देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी किया जाएगा. माना जा रहा है कि 5-6 चरणों में देश में चुनाव कराए जा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

57 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago