दुनिया

Pakistan: पाकिस्तान के हाजी जान मोहम्मद के घर 60वें बच्चे ने लिया जन्म, दोस्तों से कहा- चौथी शादी के लिए लड़की ढूंढो

Sardar Haji Jan Mohammad 60th Child: पाकिस्तान के रहने वाले एक शख्स के घर में 60वें बच्चे का जन्म हुआ है. ये शख्स बलूचिस्तान प्रांत का रहने वाले है. जिसका नाम सरदार हाजी जान मोहम्मद (Sardar Haji Jan Mohammad) है.  बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के रहने वाले सरदार हाजी जान मोहम्मद ने दावा किया है कि रविवार यानी 1 जनवरी को उनके यहां 60वें बच्चे ने जन्म लिया है.

वहीं हाजी जान मोहम्मद ने बताया है कि उनके 60 बच्चों में से 5 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि उनके 55 बच्चे जिंदा हैं और सभी बच्चे स्वस्थ हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जान मोहम्मद पेशे से डॉक्टर हैं और उसी इलाके में उनका  एक क्लिनिक भी है. जान मोहम्मद की पहली शादी 1999 में हुई थी.

60वें बच्चे ने लिया जन्म

मिली जानकारी के मुताबिक जान मोहम्मद ने कहा, ”यह अल्लाह की रहमत है. वह अपने 60वें बच्चे के जन्म से काफी खुश नजर आ रहे हैं”. उन्होंने अपने 60वें बच्चे का नाम हाजी खुशहाल खान रख दिया है. जान मुहम्मद की अब तक तीन शादियां हो चुकी हैं. पहली शादी उन्होंने 1999 में शादी की थी. पहली पत्नी से पैदा हुई बेटी की मौजूदा उम्र 22 साल हो गई है. जिनका नाम सगुफ्ता नसरीन रखा गया है.

ये भी पढ़ें- Cancelled Train: कोहरे के कारण 290 ट्रेनें कैंसिल, इन 10 ट्रेनों का बदला रूट

चौथी शादी करने का विचार

सरदार हाजी जान मोहम्मद के घर 60 वें बच्चे के जन्म के बाद उन्हें चौथी शादी करने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वह बहुत ही जल्द चौथी बार शादी करने वाले है. उन्होंने बताया कि मैंने अपने सभी दोस्तों से कहा है कि मेरी चौथी शादी के लिए लड़की ढूंढो. जीवन काफी तेजी से कटता जा रहा है, इसलिए चौथी शादी के लिए प्रार्थना करें.” जान मुहम्मद ने ये भी कहा कि वो और उनकी पत्नियां पत्नी अपने घर में एक लड़के से ज्यादा एक लड़की को अहम मानते हैं.

जान मोहम्मद चाहते हैं और बच्चे

50 साल के सरदार जान मोहम्मद इतने बच्चे ही नहीं बल्कि और अधिक बच्चे पैदा करेंगे, अगर अल्लाह ने चाहा तो उनके घर में और भी बच्चे पैदा होंगे. उनकी 3 पत्नियां भी ऐसा चाहती हैं. सरदार जान मोहम्मद क्वेटा शहर के ईस्टर्न बाईपास के पास में रहते हैं. वो बताते हैं कि उनका कोई बड़ा कारोबार नहीं है और परिवार के सभी सदस्यों का खर्चा क्लिनक से ही चलता है.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago