मनोरंजन

Bhojpuri News: आम्रपाली दुबे को नहीं पसंद है बिग बॉस, एक्ट्रेस ने बताई इसके पीछे की वजह…

Bhojpuri Actress: आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की जानी- मानी एक्ट्रेस हैं. उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है, उन्हें देखने के लिए लाखों लोग बेताब नजर आते हैं. भोजपुरी सिनेमा के कई सितारे बिग बॉस के शो का हिस्सा रह चुके हैं. आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) को भी बिग बॉस के मेकर्स ने कई बार ऑफर दिया है लेकिन हर बार आम्रपाली दुबे इस शो को ठुकरातीं आई हैं. क्या आप जानते हैं आम्रपाली दुबे को बिग बॉस 13 से हर बार, हर सीजन के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है लेकिन एक्ट्रेस बिग बॉस (Bigg Boss) में आने से हमेशा से ही कतराती नजर आई हैं. आइए इस रिपोर्ट में आम्रपाली दुबे से खुद यह जवाब जानते हैं कि वह आखिर अभी तक बिग बॉस का हिस्सा क्यों नहीं बनी.

आम्रपाली दुबे ने एक इंटरव्यू में बताया राज

आम्रपाली दुबे ने एक इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाते हुए बताया था कि ‘बिग बॉस सीजन 13 से हर साल उनको बिग बॉस के मेकर्स शो का हिस्सा बनने के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं. लेकिन वह इस शो का हिस्सा कभी नहीं बनना चाहती हैं. जी हां, अम्रपाली दुबे ने बताया है कि उन्हें सलमान खान का शो बिग बॉस बिल्कुल भी पसंद नहीं है. बिग बॉस में होती लड़ाइयां उन्हें बहुत नेगेटिव वाइब देती हैं. आम्रपाली दुबे ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्होंने निरहुआ (Nirahua) वाला बिग बॉस भी नहीं देखा है.

ये भी पढ़ें-Kajal Raghwani: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं काजल राघवानी, पहले बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थीं फिर एक दिन…

आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस में ना आने की बताई वजह

आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस में ना आने की वजह बताते हुए दर्शकों को थोड़ा सा निराश कर दिया है. आम्रपाली दुबे के चाहने वाले उनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-छोटी बातें जानने के लिए बेकरार नजर आते हैं. दर्शकों को उनका सादगी भरा अंदाज खूब भाता है. आम्रपाली दुबे की फैन फॉलोइंग अंदाजा आप उनके स्टेज शो देखकर लगा सकते हैं. आम्रपाली दुबे को एक नजर देखने के लिए उनके चाहने वाले घंटों लाइनों में लगकर उनका इंतजार करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

4 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

14 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

16 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

26 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

34 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

42 minutes ago