Petal Gahlot UNGA Reply: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGC) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला. उन्होंने भारत पर पहलगाम आतंकी हमले की घटना का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. जिसपर भारत ने राइट टू रिप्लाई का उपयोग करते हुए जबरदस्त पलटवार किया.
इस बार भारत की ओर से युवा भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की नौटंकी को बेनकाब कर दिया. गहलोत के इस भाषण का न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खूब चर्चा हो रही है.
“If destroyed runways and burnt-out hangers look like victory, as the Prime Minister claimed, Pakistan is welcome to enjoy it”
Indian Diplomat Petal Gehlot at UNGA on Pakistan PM Shahbaz Sharif’s comments pic.twitter.com/wqqqAeKqj2
— Sidhant Sibal (@sidhant) September 27, 2025
पेटल गहलोत ने पाक को दिया करारा जवाब
पेटल गहलोत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की सेना ही संघर्ष को रोकने के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाई थी. इस दौरान पेटल गहलोत ने पाकिस्तानी पीएम को तथ्यपूर्ण और दमदार तरीके से जवाब दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी मसले में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है.
भारत-पाक संघर्ष में ट्रंप की भूमिका का किया था उल्लेख
गौरतलब है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में यह दोहराया कि भारत और पाकिस्तान जैसे दो परमाणु संपन्न देशों के बीच हुए संघर्ष को रोकने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहम भूमिका निभाई थी.
परमाणु ब्लैकमेलिंग पर मुंहतोड़ जवाब
इस दौरान पेटल गहलोत ने यह भी साफ कर दिया कि पाकिस्तान की परमाणु ब्लैकमेलिंग के सामने अब भारत झुकने वाला नहीं है. परमाणु ब्लैकमेलिंग की आड़ में आतंकवादी गतिविधियों की अब इजाजत नहीं दी जाएगी. हम साफ कह रहे हैं कि आतंकवादियों और इसके स्पॉन्सर्स में कोई अंतर नहीं किया जाएगा. भारत अब ऐसी धमकियों के सामने झुकने वाला नहीं है.
कौन हैं पेटल गहलोत?
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में जन्मी पेटल गहलोत ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक किया है. वो दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पीजी की डिग्री ली हैं. साल 2015 में उनका चयन भारतीय विदेश सेवा (IFS) में हुआ.
ये भी पढ़ें- हाय राम बिहार! CM नीतीश कुमार की सभा में गजब का ‘हाथ साफ’, फूट-फूट कर रोईं महिलाएं
कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं पेटल
पेटल गहलोत के करियर की बात करें तो वो पिछले एक दशक से कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इससे पहले वो भारतीय विदेश मंत्रालय में बतौर असिस्टेंट सेक्रेटरी थीं. पेटल पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में थर्ड और सेकेंड सेक्रेटरी के साथ साथ सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में काउंसिल रह चुकी हैं.
संगीत का शौक और पेटल गहलोत
भारतीय राजनयिक के तौर पर पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाने वाली पेटल गहलोत को संगीत का भी बेहतरीन शौक है. वो गिटार बजाने और गाना गाने की भी शौकीन हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



