दुनिया

Israel Hamas War: फिलिस्तीनी राष्ट्रपति के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे महमूद अब्बास, इस समूह ने ली जिम्मेदारी

Israel Hamas War: फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के काफिले पर मंगलवार को हमला हुआ, जिसमें उनके एक अंगरक्षक की मौत हो गई. ‘संस ऑफ अबू जंदाल’ नाम के एक कट्टरपंथी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है. इस हमले में राष्ट्रपति महमूद बाल-बाल बचे. कथित तौर पर समूह ने अब्बास को गाजा पर इजरायल की लगातार बमबारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. समय सीमा समाप्त होने के बाद, आतंकी ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति के काफिले पर हमला कर दिया.

“संस ऑफ अबू जंदाल” ने ली हमले की जिम्मेदारी

“संस ऑफ अबू जंदाल” समूह ने अब्बास से गाजा पट्टी पर बमबारी के संबंध में स्पष्ट स्थिति पेश करने और इजरायल के साथ जंग की घोषणा करने की मांग की थी. लेकिन फिलिस्तीन ने ऐसा नहीं किया. विशेष रूप से, अब्बास फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हैं जो कब्जे वाले वेस्ट बैंक क्षेत्र पर शासन करता है और हमास का राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी है. सूत्रों के मुताबिक अब्बास ने रविवार को वेस्ट बैंक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की थी. इस दौरान उसने इजरायल से हमले रोकेने के लिए कहा था.

इस बीच खबर आ रही है कि संघर्ष के 33वें दिन, इजरायल ने गाजा शहर के भीतर हमास के सुरंगों को निशाना बनाते हुए एक अभियान शुरू किया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने कहा है कि हमास की कई सुरंगें, कमांड सेंटर और रॉकेट लॉन्चर उत्तरी गाजा में स्कूलों, अस्पतालों के करीब स्थित हैं. इसमें गाजा शहर का अल-शिफ़ा अस्पताल भी शामिल है, जो इस क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है.

यह भी पढ़ें: Yogi Cabinet Expansion: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तय हुई तारीख! राज्यपाल से मिलने पहुंचे सीएम योगी, इन चेहरों पर चर्चा तेज

20 से 30 हजार हमास के लड़ाके

इजरायली सेना के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हमास के पास लगभग 20,000 से 30,000 सदस्यों की लड़ाकू सेना है. रियर एडमिरल हगारी ने बताया कि इजरायल का उद्देश्य केवल हमास को खत्म करना है. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य हमास के फील्ड कमांडरों को निशाना बनाना है ताकि हमास की जवाबी हमले करने की क्षमता को कमजोर किया जा सके.

वहीं बता दें कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के साथ बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच इजरायल, गाजा और वेस्ट बैंक में हाल के घटना को लेकर चर्चा हुई.

बताते चलें कि हमास के हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक करीब 10000 लोगों की मौत हुई है. इजरायल अब इस युद्ध को अंत तक लड़ने के मूड में है. इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कह दिया है कि हमास के एक-एक आतंकी को ढेर करेंगे. इजरायली सेना हवा के साथ- साथ अब जमीन पर भी कार्रवाई कर रही है. हमास के लड़ाकों को चुन-चुनकर खत्म किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 10000 लोगों की मौत हुई है, उसमें करीब 4500 बच्चे भी शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

2 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

3 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago