दुनिया

‘The Kerela Story’ को अमेरिका और कनाडा में भी देख रहें लोग, 200 से अधिक सिनेमाघरों में हुई रिलीज

अमेरिका और कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में शुक्रवार को विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज हुई. निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा है कि यह फिल्म एक मिशन है, जो सिनेमा की रचनात्मक सीमाओं से परे है. सेन ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के दौरान भारतीय और अमेरिकी पत्रकारों के समूह से कहा, “देश केरल राज्य में लंबे समय से जारी समस्या को अनदेखा कर रहा था.

ऐसा आंदोलन है जिसे दुनिया तक पहुंचना

‘द केरल स्टोरी’ एक मिशन है, जो सिनेमा की रचनात्मक सीमाओं से परे है, एक ऐसा आंदोलन है जिसे दुनिया भर के लोगों तक पहुंचना चाहिए और जागरूकता बढ़ानी चाहिए.”
फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने कहा, ‘‘फिल्म में जो दिखाया गया है, उसे लोगों से छिपाया गया था और इसे बताया जाना चाहिए था. हमने दुनिया भर में इस बारे में चर्चा शुरू करने के लिए फिल्म बनाई.’’

हिंदू दक्षिणपंथियों ने किया समर्थन

फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी बताई गई है जो कथित तौर पर इस्लाम धर्म कबूल करके आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित हिंदू दक्षिणपंथियों ने इस फिल्म का समर्थन किया है. तमिलनाडु के सिनेमाघरों ने फिल्म का बहिष्कार किया है. फिल्म के टीजर की काफी आलोचना हुई है, जिसमें दावा किया गया था कि केरल की 32,000 लड़कियां आईएसआईएस में शामिल होने के लिए राज्य से भाग गई थीं.

केरल उच्च न्यायालय ने निर्माताओं से प्रचार अभियान से फिल्म का टीजर हटाने के लिए कहा था. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

3 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

24 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

38 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago