ढाका के दुर्गा पंडाल में फेंका पेट्रोल बम.
Petrol Bomb Bangladesh Durga Pandal: बांग्लादेश इस्मामिक कट्टरपंथियों की ओर से हिंदू समुदाय के लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है. शुक्रवार रात ढाका में एक शख्स ने दुर्गा पंडाल में पेट्रोल बम फेंगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंडाल की सुरक्षा में लगे लोगों ने जब बम फेंकने वाले शख्स को पकड़ने की कोशिश की तो इस दौरान कुछ अन्य लोग सामने आए और उन्होंने लोगों पर चाकू से हमला किया. दुर्गा पंडाल में बम फेंकने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. जब घटना को लेकर विवाद बढ़ा तो कोटयाली पुलिस ने कहा कि मामला चोरी की घटना से जुड़ा है. उन्होंने आगे कहा कि यहां बम फेंकने जैसा कुछ नहीं हुआ है.
कोटयाली पुलिस स्टेशन के ओसी (OC) इनेमुल हसन ने कहा कि रात करीब 8 बजे पंडाल में कुछ चोरों ने एक महिला की चेन झपट ली थी. जब वहां मौजूद लोगों ने चोरों को रोका तो उन्होंने 5 लोगों पर चाकू से हमला किया. पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने एक बोतल भी फेंकी. कहा जा रहा है कि इसमें केरोसिन भरा था और इसे बम की तरह इस्तेमाल किया गया. हालांकि, पेट्रोल बम फटा नहीं.
मेट्रोपॉलिटन डिटेक्टिव पुलिस प्रमुख रेजाउल करीम मल्लिक ने बॉटल में केरोसिन होने की बात मानी है. उन्होंने बताया कि घटना तांतीबाजार के मंडप नंबर 17 की है. मंडप में चोरी की घटना हुई, जिसके बाद चाकूबाजी में 5 लोग घायल हुए. इस दौरान एक बोतल भी फेंकी गई. बॉम्ब स्क्वाड टीम ने बताया कि बॉटल में केरोसिन था.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…
दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…