Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ढाका में दुर्गा पंडाल में फेंका पेट्रोल बम, चाकू से हमला, पुलिस ने बताया मामला चोरी की घटना से जुड़ा

Bangladesh Durga Pandal: ढाका में दुर्गा पंडाल में बम फेंकने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. जब घटना को लेकर विवाद बढ़ा तो कोटयाली पुलिस ने कहा कि मामला चोरी की घटना से जुड़ा है.

Petrol bomb

ढाका के दुर्गा पंडाल में फेंका पेट्रोल बम.

Petrol Bomb Bangladesh Durga Pandal: बांग्लादेश इस्मामिक कट्टरपंथियों की ओर से हिंदू समुदाय के लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है. शुक्रवार रात ढाका में एक शख्स ने दुर्गा पंडाल में पेट्रोल बम फेंगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंडाल की सुरक्षा में लगे लोगों ने जब बम फेंकने वाले शख्स को पकड़ने की कोशिश की तो इस दौरान कुछ अन्य लोग सामने आए और उन्होंने लोगों पर चाकू से हमला किया. दुर्गा पंडाल में बम फेंकने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. जब घटना को लेकर विवाद बढ़ा तो कोटयाली पुलिस ने कहा कि मामला चोरी की घटना से जुड़ा है. उन्होंने आगे कहा कि यहां बम फेंकने जैसा कुछ नहीं हुआ है.

चोरों ने महिला की चेन झपट ली

कोटयाली पुलिस स्टेशन के ओसी (OC) इनेमुल हसन ने कहा कि रात करीब 8 बजे पंडाल में कुछ चोरों ने एक महिला की चेन झपट ली थी. जब वहां मौजूद लोगों ने चोरों को रोका तो उन्होंने 5 लोगों पर चाकू से हमला किया. पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने एक बोतल भी फेंकी. कहा जा रहा है कि इसमें केरोसिन भरा था और इसे बम की तरह इस्तेमाल किया गया. हालांकि, पेट्रोल बम फटा नहीं.

चाकूबाजी में 5 लोग घायल

मेट्रोपॉलिटन डिटेक्टिव पुलिस प्रमुख रेजाउल करीम मल्लिक ने बॉटल में केरोसिन होने की बात मानी है. उन्होंने बताया कि घटना तांतीबाजार के मंडप नंबर 17 की है. मंडप में चोरी की घटना हुई, जिसके बाद चाकूबाजी में 5 लोग घायल हुए. इस दौरान एक बोतल भी फेंकी गई. बॉम्ब स्क्वाड टीम ने बताया कि बॉटल में केरोसिन था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital