दुनिया

फिलीपींस में पिछले 3 दशकों का सबसे विनाशकारी भूकंप, 7.8 की तीव्रता से ताश के पत्तों की तरह ढहीं इमारतें, 15 की मौत

Philippines Earthquake: सोमवार की अल सुबह करीब 7:37 बजे फिलीपींस भूकंप के झटकों से सिहर उठा. मकान ताश के पत्तों की तरह ढह रहे थे, जहां से लोगों के चीखने की आवाजें आ रही थी. स्कूलों में बच्चों के शोर कान फाड़ रहे थे. अमेरिकी भूविज्ञान विभाग (USGC) ने इसे पिछले तीन दशकों में सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया है. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई. इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 15 लोगों के मौत हो गई. वहीं 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.

यूएसजीसी के मुताबिक यह भूकंप फिलीपींस के मिंडानाओ तट पर आया था. जिसका केंद्र मिडानाओ के दक्षिणी सोक्सक्सार्गेन क्षेत्र में सारंगानी प्रांत के तट से करीब 26 किलोमीटर पश्चिम- दक्षिण में था.

भूकंप उस समय आया जब स्कूलों में बच्चे पढ़ रहे थे. लोग दफ्तर जाने के लिए निकल चुके थे. इससे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किये जा रहे हैं. जिसमें भूकंप की वजह से कई जगहों पर सीवर लाइन फटने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई. तो कहीं स्कूलों की दीवारें ढह गई.

कई छोटे बच्चे जमीन पर बैठे दिखे

एक वीडियो में दिखाया जा रहा है कि भूकंप के समय कई छोटे बच्चे जमीन पर बैठे हैं. तभी स्कूल का छज्जा उनके ऊपर गिर जाता है. इस प्रकार की कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है.

वॉचर्स साइंस नेटवर्क के अनुसार लगभग 1 करोड़ लोगों ने इस भूकंप के झटके को महसूस किया. फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के मुताबिक यह भूकंप 7 बजकर 37 मिनट पर आया. जिसका केंद्र सारंगानी के मासिम से लगभग 32 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में 33 किलोमीटर की गहराई पर था.

मिंडानाओं शहर में खंडहर बनी बिल्डिंग्स

फिलीपींस सरकार के मुताबिक इस भूकंप का सबसे ज्यादा असर दक्षीणी मिंडानाओं में देखने को मिला. लगभग 7 लाख 22 हजार लोगों की आबादी वाले इस बंदरगाही शहर में कई बिल्डिंग ढह गईं. कई स्कूलों की इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रंप की अपील बेअसर! इजरायल ने ईरान पर फिर बरसाईं मिसाइलें, सैन्य ठिकानों पर साधा निशाना

भूकंप के तुरंत बाद फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी. जिसमें कहा गया कि सुनामी की पहली लहर 9 बजकर 37 मिनट से पहले आ जाएगी. तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग तुरंत ऊंची और सुरक्षित जगहों पर निकल जाएं. इस चेतावनी के लगभग एक घंटे बाद ही सुल्तान कुदरत और सारंगानी प्रांतों में 1 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें देखने को मिली. हालांकि लहरों की ऊंचाई सबसे खतरनाक सीमा से नीचे रहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago