दुनिया

भारत-अमेरिका को विकास गति बनाए रखने के लिए प्रतिभा की ‘पाइपलाइन’ जरूरी है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान शिक्षा और कार्यबल पर भारत और अमेरिका की साझा प्राथमिकताओं को रेखांकित करने वाले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की गति को बनाए रखने के लिए दोनों देशों को प्रतिभा की ‘‘पाइपलाइन’’ की जरूरत है. पीएम मोदी ने बुधवार को नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) द्वारा आयोजित ‘स्किलिंग फॉर फ्यूचर इवेंट’ में हिस्सा लिया, जहां उनकी मेजबानी प्रथम महिला जिल बाइडन ने की. प्रधानमंत्री ने शिक्षा, अनुसंधान तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए भारत द्वारा की गई पहलों पर प्रकाश डाला. मोदी ने कहा, ‘‘यहां युवा तथा रचनात्मक सोच की समझ वाले लोगों के साथ बातचीत करने का मौका पाकर, मैं वास्तव में खुश हूं. भारत एनएसएफ के साथ मिलकर कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है. मैं इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रथम महिला जिल बाइडन का शुक्रिया अदा करता हूं.’’

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा, कौशल तथा नवाचार का होना जरूरी

प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के कौशल मिशन के बारे में बताते हुए कहा कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा, कौशल तथा नवाचार का होना जरूरी है और भारत ने इस दिशा में काम किया है. मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) शिक्षा और कौशल को साथ लेकर आई है. कौशल मिशन के तहत पांच करोड़ से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया गया और अन्य 1.5 करोड़ लोगों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा ‘ब्लॉकचेन’ जैसी नवीनतम तथा उभरती प्रौद्योगिकियों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

भारत और अमेरिका को प्रतिभा की पाइपलाइन की जरूरत

उन्होंने कहा कि विकास की गति को बनाए रखने के लिए ‘‘भारत और अमेरिका को प्रतिभा की ‘पाइपलाइन’ सुनिश्चित करना जरूरी है’’ और उनका लक्ष्य इस दशक को ‘‘तकनीकी दशक’’ के रूप में मनाना है. ‘पाइपलाइन’ से तात्पर्य प्रतिभा को निखारने वाले कार्यक्रम तैयार करने और उन्हें क्रियान्वित करने से है. प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया के शीर्ष शैक्षणिक संस्थान और उन्नत प्रौद्योगिकियां हैं, जबकि भारत में दुनिया के सबसे अधिक युवा हैं और उनका मानना है कि भारत-अमेरिका साझेदारी टिकाऊ तथा समावेशी साबित होगी.

यह भी पढ़ें- PM Modi In US: प्रधानमंत्री ने जिल बाइडेन को भेंट किया 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड, राष्ट्रपति को तोहफे में दी ये चीजें…

हम उन परिवारों तथा दोस्ती का जश्न मना रहे हैं जो दुनिया भर में बसे हैं- जिल बाइडेन

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘यह सम्मान की बात है कि प्रथम महिला जिल बाइडन ने कौशल विकास से संबंधित एक विशेष कार्यक्रम में हमारे साथ शिरकत की. कौशल विकास भारत के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम एक कुशल कार्यबल बनाने के लिए समर्पित हैं जो उद्यम तथा मूल्य सृजन को बढ़ावा दे सके.’’अमेरिका में प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए प्रथम महिला ने कहा, ‘‘इस राजकीय यात्रा के साथ हम दुनिया के सबसे पुराने तथा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों को एक साथ ला रहे हैं. हमारा रिश्ता सिर्फ सरकारों तक सीमित नहीं है. हम उन परिवारों तथा दोस्ती का जश्न मना रहे हैं जो दुनिया भर में बसे हैं, जो हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को महसूस करते हैं.’’उन्होंने कहा कि वर्षों तक संबंधों को मजबूत करने के बाद अमेरिका-भारत साझेदारी गहरी हुई है, क्योंकि हम संयुक्त रूप से वैश्विक चुनौतियों से निपटते हैं. जिल बाइडन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री महोदय मैं जानती हूं कि शिक्षा एक ऐसा मुद्दा है जो जितना मेरे दिल के करीब है उतना ही आपके भी है. आप यह सुनिश्चित करने के लिए काम रहे हैं कि सभी भारतीय, खासकर लड़कियां जिनसे मैं प्यार करती हूं, वह शिक्षित हो पाएं और हमारे आधुनिक कार्यबल के लिए उन्हें आवश्यक कौशल हासिल करने का अवसर मिले. यह बहुत महत्वपूर्ण है. हमारे स्कूलों और व्यवसायों द्वारा यहां छात्रों के लिए बनाए जा रहे कुछ नवीन कार्यक्रमों को आपको दिखाकर बेहद खुशी हुई.’’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘ऐसे बाल रखकर स्कूल मत आना…’ तमिलनाडू मंत्री की दोटूक, न माने तो सिर कर दो साफ!

Tamil Nadu Minister Jagadeeswari Controversial Statement: तमिलनाडु की मंत्री के. जगदीश्वरी ने स्कूल में अजीबोगरीब…

2 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का बेरहमी से हमला, तीन जवान घायल; अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करी रोकने पहुंचे BSF…

38 minutes ago

‘दुष्कर्म के लिए एक दिन भी काफी…’, तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुनवाई होगी। गोवा सरकार…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री को लेकर एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों की खुलेआम बिक्री को लेकर अखबार में छपी एक…

1 hour ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: कई इलाकों में AQI 400 के पार, जहांगीरपुरी में 499 पहुंचा स्तर; GRAP-2 लागू

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. जहांगीरपुरी…

1 hour ago

अमित शाह ने गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह में दिया ‘वन वर्ल्ड, वन फैमिली’ का संदेश, बोले- आध्यात्मिक चेतना से होगा समाज का उत्थान

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय…

1 hour ago