प्रभास और कृति सेनन-स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. जिसके बाद 16 जून को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. हालांकि फिल्म को रिलीज के बाद क्रिटिक्स और ऑडियंस से नेगेटिव रिव्यू मिला था. लेकिन बाद में फिल्म के डायलॉग और किरदारों के खराब चित्रण को लेकर बवाल मच गया.ऐसे में फिल्म डूबती नैया को बचाने के लिए मेकर्स ने एक पैंतरा अपनाया है. तो आइए जानते है मेकर्स ने क्या कदम उठाया है.
फिल्म को लेकर देशभर में हो रहे विवाद के बीच मेकर्स ने ये कदम उठाया है कि अगले दो दिन यानी 22 जून और 23 जून को ‘आदिपुरुष’ की 3D की टिकट्स सिर्फ 150 रुपए में मिलेंगी.वहीं मेकर्स ने ‘आदिपुरुष’ का पोस्टर शेयर कर जानकारी दी है कि ये ऑफर सिर्फ 2 दिन के लिए है. हालांकि ये ऑफर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरला और तमिलनाडु में नहीं होगा. लेकिन,अब देखना ये होगा कि टिकट्स का प्राइज सस्ता करने से क्या थिएटर में ‘आदिपुरुष’ देखने वालों की भीड़ जुट पाएगी?.
फिल्म के खिलाफ हो रहे भारी विरोध के बाद मेकर्स ने आदिपुरुष के 4 विवादित डायलॉग्स को बदल दिया है जिनपर सबसे ज्यादा अपत्ति थी. उन डायलॉग्स में बदलाव कुछ इस तरह किए गए हैं, ‘तू अंदर कैसे घुसा, तू जानता भी है कौन हूं मैं’…इस डायलॉग को अब बदलकर ‘तुम अंदर कैसे घुसे, तुम जानते भी हो कौन हूं मैं’ कर दिया गया है, ‘कपड़ा तेरे बाप का… तो जलेगी भी तेरे बाप की जगह मेकर्स ने बदलकर ‘कपड़ा तेरी लंका का… तो जलेगी भी तेरी लंका’ कर दिया है, तीसरे डायलॉग में मेकर्स ने ‘जो हमारी बहनों…. उनकी लंका लगा देंगे’ को भी बदल कर अब फिल्म में ये डायलॉग होगा ‘जो हमारी बहनों… उनकी लंका में आग लगा देंगे’. ‘मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया’ को बदलकर ‘मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को समाप्त कर दिया’ में तब्दील किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Pope Leo Health Update: पोप लियो की सफल सर्जरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी…
सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सही मौका हो सकता है.…
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी की महिलाएं बीसी सखी, लखपति दीदी और ड्रोन…
Nandurbar Drought Crisis: महाराष्ट्र का नंदुरबार इलाका भयंकर सूखे से गुजर रहा है. फसलों को…
UP Election 2027: यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की तैयारियां तेज हैं. जानिए सीट बंटवारे के…
Nagpur Hookah Parlour Raid: नागपुर में पुलिस ने 9 लाउंज हुक्का पार्लर पर छापेमारी की.…