PM Modi Jordan Visit: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय जॉर्डन यात्रा कर इथियोपिया के लिए रवाना हो गए. पीएम मोदी को राज परिवार ने पूरा सम्मान दिया. हुसैनिया पैलेस में सोमवार शाम को उनका स्वागत किया गया, और विदा करने खुद क्राउन प्रिंस पहुंचे. इस दौरे को प्रधानमंत्री ने सफल बताया है. यादगार यात्रा के कुछ अहम पड़ावों से रूबरू भी कराया है.
Here are the highlights from a fruitful visit to Jordan… 🇮🇳 🇯🇴 pic.twitter.com/sCfwwtzIEG
— Narendra Modi (@narendramodi) December 16, 2025
हुसैनिया पैलेस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
वहां पहुंचने पर जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने आलीशान हुसैनिया पैलेस में पीएम मोदी का स्वागत किया. किंग अब्दुल्ला पैगंबर मोहम्मद की 41वीं पीढ़ी के वंशज माने जाते हैं. उनका परिवार 1400 साल से जॉर्डन पर राज कर रहा है.
अपनी गाड़ी से खुद ‘द जॉर्डन म्यूजियम’ ले गए प्रिंस
इस दौरे में कुछ ऐसा हुआ जो बरसों-बरस याद रखा जाएगा. प्रधानमंत्री के एक्स प्लेटफॉर्म पर 2 मिनट 10 सेकंड का क्लिप है. इसमें ही वो अभूतपूर्व क्षण दिखता है. जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय पीएम मोदी को अपनी गाड़ी से खुद ड्राइव कर करके ‘द जॉर्डन म्यूजियम’ तक लेकर पहुंचे. पीएम ने गेस्ट बुक पर साइन किया. इस दौरान भी जॉर्डन के क्राउन प्रिंस हुसैन मौजूद थे.
युवा विकास, खेल, अंतरिक्ष, इनोवेशन पर बात
प्रधानमंत्री ने क्राउन प्रिंस के भाव की सराहना भी की. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “जॉर्डन यात्रा के दौरान, मैंने हिज रॉयल हाइनेस क्राउन प्रिंस अल-हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय के साथ विस्तार से बातचीत की. जॉर्डन की प्रगति के प्रति उनका जुनून साफ दिखता है. युवा विकास, खेल, अंतरिक्ष, इनोवेशन और दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण को आगे बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान सच में सराहनीय है. जॉर्डन के विकास की राह को मजबूत करने के उनके प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
Crown Prince Al Hussein Bin Abdullah II personally drove PM #NarendraModi to the Jordan Museum as a special gesture.
The Crown Prince is the 42nd-generation direct descendant of Prophet Mohammad. #PMModiJordanVisit pic.twitter.com/6Zxh9KQqmA— Jaishree Misra (@top_gun55) December 16, 2025
इथियोपिया के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
एक खास भाव दिखाते हुए, क्राउन प्रिंस द्वितीय ने पीएम मोदी को खुद एयरपोर्ट तक छोड़ा और इथियोपिया के लिए रवाना होते समय उन्हें विदा किया.
भारत और जॉर्डन के बीच पांच अहम समझौते
भारत और जॉर्डन के बीच पांच अहम समझौते भी हुए. इनमें संस्कृति, अक्षय ऊर्जा, जल प्रबंधन, डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से जुड़े समझौते शामिल हैं.
दोनों देशों ने संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, रिन्यूएबल और क्लीन एनर्जी परियोजनाओं पर साथ काम करने तथा जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए समझौते किए. वहीं, डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत डिजिटल गवर्नेंस और तकनीक आधारित सार्वजनिक सेवाओं में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भी सहमत हुए. इंडिया-जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों की अहमियत बताई.
‘भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर’, जॉर्डन बिजनेस फोरम में और क्या बोले पीएम मोदी
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




