दुनिया

दुनिया में PM मोदी ने देश का कद बढ़ाया, 2030 से पहले तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत: इं​डियन अमेरिकन कम्युनिटी के लीडर

India US Relations: भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक प्रमुख नेता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत का कद बढ़ाया है और प्रवासी भारतीयों को एक नई पहचान दी है. आने वाले कुछ ही सालों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है.

भारतीय मूल के अमेरिकी प्रेम भंडारी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के उनके (मोदी) लक्ष्य को हासिल करने में वैश्विक भारतीय समुदाय साझेदार बनने को तैयार है. भंडारी ने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम 2030 से पहले दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर हैं…उन्होंने भारतीय समुदाय को एक नई पहचान दी है.’’

  • फोटो— सत्तारूढ़ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय से एक मुलाकात के दौरान प्रेम भंडारी

‘जयपुर फुट यूएसए’ के चीफ हैं प्रेम भंडारी

बता दें कि प्रेम भंडारी ‘जयपुर फुट यूएसए’ के चीफ हैं. वह ‘राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (आरएएनए) के अध्यक्ष भी हैं. भंडारी को वीजा, पासपोर्ट और यात्रा से संबंधित संकट में फंसे समुदाय के लोगों की मदद के लिए भी जाना जाता है.

‘भारतीय समुदाय को अब गंभीरता से लिया जाता है’

PTI से बातचीत में आज उन्होंने कहा, ‘‘2014 के बाद से प्रवासी भारतीयों को दुनिया भर में सम्मान की नजर से देखा जाता है. उदाहरण के तौर पर, यूक्रेन संकट के समय भारतीय पताका वाली बस से सीमा पार करना आसान हो गया था. चाहे अमेरिका हो या सऊदी अरब भारतीय समुदाय को दुनिया भर में गंभीरता से लिया जाता है और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है.’’

‘पासपोर्ट रिन्यू कराना आसान हो, ये अपील करूंगा’

भंडारी ने पासपोर्ट रिन्यू कराने की समस्या का भी जिक्र किया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि जिनके पासपोर्ट की वैधता की अवधि वीजा नियमों के उल्लंघन के कारण समाप्त हो गई है या जिनके पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं हुआ है, उन्हें अपने पासपोर्ट को नवीनीकृत करने का अधिकार होना चाहिए. भंडारी ने कहा, ‘मैं इस दिशा में काम करूंगा.’

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

9 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

52 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago