पीएम मोदी ने सीसीपी के सचिव कै क्यू से की मुलाकात.
PM Modi In China: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सीसीपी यानि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के महासचिव कै क्यू से मुलाकात की. जो सत्ताधारी पार्टी की पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के सदस्य हैं. इस दौरान दोनों ने भारत चीन सहयोग को मजबूत बनाने पर बातचीत की.
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) चीन का एक राजनीतिक दल है. 1949 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना के बाद से, सीसीपी का बोलबाला रहा है. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ही पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) की संस्थापक और सत्तारूढ़ पार्टी है.
इससे पहले रविवार को, प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi In China) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तियानजिन में द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने आपसी विश्वास और सहयोग को जरूरी बताया.
वहीं जिनपिंग ने ड्रैगन और हाथी के साथ चलने की बात कही और दोनों देशों के सुधरते रिश्तों पर मुहर लगाई. जिनपिंग ने कहा, चीन और भारत दो प्राचीन सभ्यताएं हैं. हम दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं. हम ग्लोबल साउथ के भी महत्वपूर्ण सदस्य हैं. हम दोनों अपने लोगों की भलाई के लिए जरूरी सुधार लाने और मानव समाज की प्रगति को बढ़ावा देने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी निभाते हैं.
यह भी पढ़ें- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी- दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेंगे
चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के लिए यह सही है कि ऐसे साझेदार बनें जो एक-दूसरे की सफलता में सहायक हों. ड्रैगन और हाथी एक साथ आएं. उन्होंने बिना किसी देश का नाम लिए कहा कि दुनिया सौ साल के बड़े बदलावों से गुजर रही है. अंतरराष्ट्रीय हालात अस्थिर और जटिल हैं.
लगभग सात साल बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई जो लगभग 50 मिनट तक चली. गलवान झड़प के बाद ये पहला मौका है जब पीएम चीन पहुंचे, वो यहां एससीओ समिट में शिरकत करने पहुंचे हैं. सम्मेलन में एससीओ सदस्य ही नहीं बल्कि ऑब्जर्वर और पार्टनर देशों को मिलाकर 20 से ज्यादा देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…