PM Modi Israel Visit End: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय इजरायल दौरा आज संपन्न हो गया. अपने दौरे के बाद उन्होंने तेल अवीव एयरपोर्ट से भारत के लिए रवाना हुए. इस मौके पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ खुद पीएम मोदी को विदा करने एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान कई वरिष्ठ इजरायली नेता और अधिकारी भी साथ मौजूद रहे.
पीएम मोदी की विदाई के इस भावुक और गर्मजोशी भरे पल का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक-दूसरे का हाथ थामे एयर इंडिया के विमान की तरफ बढ़ रहे हैं.
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी इजरायल के साथ कई महत्वपूर्ण समझौते किये. जिसमें कृषि, टेक्नोलॉजी, सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं.
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने बताया कि भारत और इजरायल के बीच 16 MOU और समझौते हुए हैं. ये समझोते कृषि, व्यापार, रक्षा, टेक्नोलॉजी सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं. पीएम मोदी आज अपने दौरे के दूसरे दिन याद वाशेम, वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेम्ब्रेंस सेंटर गए. जहां उन्होंने होलोकॉस्ट के दौरान मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि दी.
विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने पीएम मोदी के इस दौरे को रिच और प्रोडक्टिव कहा है. उन्होंने कहा कि इससे भारत-इजरायल के संबंधों में नई दिशा मिली है.
द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने इस दौरे को ऐतिहासिक करार दिया. उन्होंने कहा कि भारत-इजरायल की दोस्ती टाइम टेस्टेड है. उन्होंने दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत और तेजी से बढ़ाने पर जोर दिया.
पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच जल्द ही FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) हो सकता है.
दोनों देशों के बीच व्यापार और टेक्नोलॉजी पर बड़े समझौते हुए. अपने जॉइंट स्टेटमेंट के दौरान दोनों नेताओं ने बताया कि वो दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं. जल्द ही भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भी होगा. दोनों देश क्वांटम टेक्नोलॉजी, AI जैसे क्षेत्र में एक-दूसरे के सहयोग की भी बातें कही. इस समझौते में एक चीज उभर कर सामने आई और वो है UPI. अब इजरायल में भी UPI का इस्तेमाल हो सकता है. जिसको लेकर दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है.
भारत में अभी भी 60 प्रतिशत से ज्यादा लोग कृषि पर निर्भर हैं. कृषि संबंधित उत्पादन बढ़ाने के लिए दोनों देश पहले से ही एक जॉइंट वेंचर पर काम कर रहे हैं, जो की काफी सफल रहा है. अब भारत में इजरायल के सहयोग से बन रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संख्या को 100 तक बढ़ाई जाएगी. जिससे भारत के दूर-दराज के गांवों तक खेती की नई तकनीकें पहुंच सके. इसकी मदद से किसानों की आय और उत्पादन में बढ़ोतरी होगी.
भारत और इजरायल लंबे समय से रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में एक-दूसरे के मददगार रहे हैं. अब इस संबंध को एक लेवल और ऊपर बढ़ाया जाएगा. जिसमें जॉइंट डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर जैसे सहयोग भी शामिल हैं. भारत और इजरायल ने सिविल न्यूक्लियर एनर्जी और स्पेस सेक्टर में भी सहयोग का वादा किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत इस समय दुनिया का सबसे युवा देश है. विभिन्न कॉमर्स और सर्विस सेक्टर्स में काम कर रहे भारत के युवा फोर्स को और बढ़ाया जाएगा. युवाओं को रिसर्च से जोड़ने के लिए दोनों देशों ने इंडिया-इजरायल अकादमिक फोरम बनाने पर सहमति जताई है.
ये भी पढ़ें- क्वांटम टेक से AI तक! पीएम मोदी और नेतन्याहू ने तय किया भविष्य का रोडमैप, जानें भारत को इजरायल से क्या-क्या मिला?
पीएम मोदी और नेतन्याहू ने वैश्विक मुद्दों पर एक साथ रहने और साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया. इसके लिए IMEC कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट को और आगे बढ़ाने पर बातचीत की.
भारत और इजरायल हमेशा से आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का रुख रखते आए हैं. अब इजरायल से पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि दुनिया में आतंकवाद नहीं रहना चाहिये. पश्चिम एशिया में शांति भारत के लिए फायदेमंद है. इसलिए भारत हमेशा से संवाद और संघर्षों का शांतिपूर्वक समाधान का समर्थन करता आया है.
-भारत एक्सप्रेस
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…