दुनिया

पीएम मोदी से मिले एलन मस्क, खुद को बताया Modi का फैन, बोले-जल्द ही टेस्ला की होगी भारत में एंट्री

तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने मुलाकात की. एलन मस्क ने कहा कि वह मोदी के फैन हैं और अगले साल भारत की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं. मस्क, जो अभी तक अपनी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माण कंपनी टेस्ला को भारत नहीं लाए हैं, ने कहा कि सौर ऊर्जा निवेश के लिए यह देश बेहतरीन है.

एलन मस्क बोले- मैं मोदी का फैन हूं

ट्विटर सीईओ ने मंगलवार देर रात संवाददाताओं से कहा, मैं मोदी का फैन हूं. सौर ऊर्जा क्षेत्र में भारत में अपार संभावनाएं हैं. हम भारत में स्टारलिंक इंटरनेट लाने की भी उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने कहा, मैं भारत के भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हूं. मुझे लगता है कि विश्व के अन्य देशों के मुकाबले भारत के पास सबसे अधिक संभावनाएं हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या टेस्ला जल्दी ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी, मस्क ने कहा, मुझे विश्वास है कि टेस्ला भारत में होगी और मानवीय रूप से जल्द से जल्द ऐसा करेगी.

प्रधानमंत्री को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद

मस्क ने कहा, मैं प्रधानमंत्री को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम निकट भविष्य में कुछ घोषणाएं करेंगे. इस साल अप्रैल में मस्क ने ट्विटर पर मोदी को फॉलो करना शुरू किया. मस्क और भारत सालों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय संयंत्र और देश के 100 प्रतिशत आयात शुल्क पर असहमति के कारण गतिरोध बना हुआ है.

पीएम मोदी भारत की बहुत परवाह करते हैं

सरकार ने ईवी निर्माता को स्थानीय खरीद में तेजी लाने और विस्तृत विनिर्माण योजनाओं को साझा करने के लिए कहा है, जबकि मस्क ने कम करों की मांग की है ताकि टेस्ला घरेलू बजट के प्रति सचेत बाजार में आयातित वाहनों को सस्ती कीमत पर बेचकर शुरुआत कर सके. मस्क ने आगे कहा कि वास्तव में पीएम मोदी भारत की बहुत परवाह करते हैं क्योंकि वो हमें भारत में निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और हम ऐसा करके भी दिखाएंगे.

यह भी पढ़ें-ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने खुद को बताया मोदी का फैन, न्यूयॉर्क में PM से की मुलाकात

उन्होंने कहा, हमें बस सही समय का इंतजार है. यह प्रधानमंत्री के साथ बहुत ही शानदार बैठक थी. कुछ साल पहले वह हमारी टेस्ला फैक्ट्री में आए थे. इसलिए, हम एक-दूसरे को जानते हैं. मस्क ने कहा, वो भारत के लिए सही चीजें करना चाहते हैं. वो नई कंपनियों के लिए खुलापन चाहते हैं. वह उनका सहायक बनना चाहते हैं. असल में उसी समय वह यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारत इससे लाभ हासिल करे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

24 seconds ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

4 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

8 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

13 minutes ago

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

20 minutes ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

34 minutes ago