मनोरंजन

Yoga Day 2023: शिल्पा शेट्टी से लेकर आलिया भट्ट तक बॉलीवुड की ये हसीनाएं योग से रखती हैं खुद को फिट

Yoga Day 2023: देश भर में आज यानी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. वैसे तो योग का अस्तित्व सदियों पुराना है, लेकिन आजकल इसका चलन काफी बढ़ गया है. योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन को शांति मिलती है. वहीं कोई भी खास दिन हो और इसमें बॉलीवुड पीछे रहे ऐसा हो ही नहीं सकता. हर खास त्योहार पर बॉलीवुड सेलेब्स इसमें जरूर शामिल रहते हैं. कई सेलेब्स ऐसे हैं जो अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर डेली योग कर खुद को फिट रखते हैं. तो आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की वे हसीनाएं कौन सी है, जिन्होंने योग को अपना डेली रूटीन बना रखा है.

बॉलिवुड की ऐसी एक्ट्रेस जो योग से खुद को रखती है फीट

योग और फिटनेस की बात हो तो शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले आता है. शिल्पा शेट्टी 48 साल की उम्र में भी एक दम यंग और फिट दिखती हैं. उनकी इस खूबसूरती का राज योग है. वे इस उम्र में भी यंग स्टार्स को टक्कर देती हैं. वे हर दिन योग करती हैं और दूसरों को भी योग करने की सलाह देती हैं.

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर अक्सर जिम जाते दिखाई देती हैं. इतना ही नहीं वे योग करते हुए अपने फोटोज वीडियोस फैंस के साथ भी शेयर करती रहती हैं. योग के कारण ही करीना आज दो बच्चों की मां होकर भी काफी फिट और खूबतूरत दिखाई देती है.

ये भी पढ़े:Benefits Of Chia Seeds : कॉफी में चिया सीड्स मिलाकर पीने से मिलते हैं ये फायदे, कैसे करें इस्तेमाल

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने बीते साल अपनी बेटी राहा को जन्म दिया था. प्रेग्नेंसी के समय आलिया का वजन काफी बढ़ गया था जिसके बाद आलिया ने योग और जिम से ही अपने आपको फिट किया है. आज आलिया एक दम फिट हो गई है. इतनी जल्दी उनका ट्रांसफॉर्मेशन हर कोई देख हैरान हो गया था.

सारा अली खान

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्ट्रेस सारा अली खान का फिल्मों में आने से पहले काफी ज्यादा वजन था. उनकी पहले की फोटोज देख पहचाना नहीं जा सकता कि ये सारा ही हैं. आज सारा एक दम फिट और बेहद खूबसूरत हैं. इन सबके पीछे का राज योग ही है. सारा ने योग को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बना रखा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

35 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

50 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago