दुनिया

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी ने भारत-रूस की दोस्ती का जिक्र कर राज कपूर की फिल्म का सुनाया गाना, Video Viral

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस की राजधानी मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और रूस की दोस्ती का जिक्र करते हुए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर की फिल्म का गाना ‘सिर पर लाल टोपी रूसी’ भी गुनगुनाया, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

“भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है”

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दशकों से भारत और रूस के बीच जो अनोखा रिश्ता है, मैं उसका कायल रहा हूं. रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है, भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त. रूस में सर्दी के मौसम में टेंपरेचर कितना ही माइनस में नीचे क्यों न चला जाए. भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है, गर्मजोशी भरी रही है. ये रिश्ता म्यूचुअल ट्रस्ट और म्यूचुअल रिस्पेक्ट की मजबूत नींव पर बना है.

सिर पर लाल टोपी रूसी…

इसके बाद पीएम मोदी ने राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ के गाने का जिक्र करते हुए कहा कि वो गाना यहां कभी घर-घर में गाया जाता था, ‘सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ये गीत भले ही पुराना हो गया हो, लेकिन इसके सेंटीमेंट एवरग्रीन हैं.

मैं तीन गुनी ताकत के साथ काम करूंगा- PM

पीएम मोदी ने कहा, “आज 9 जुलाई है और आज के दिन मुझे शपथ लिए पूरा एक महीना हुआ है. आज से ठीक एक महीने पहले 9 जून को मैंने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और उसी दिन मैंने एक प्रण लिया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में मैं तीन गुनी ताकत के साथ काम करूंगा. तीन गुनी रफ्तार से काम करूंगा. ये भी एक संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्यों में भी 3 का अंक छाया हुआ है.”

यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध में लड़ रहे भारतीयों को मिलेगी छुट्टी, होगी घर वापसी…पीएम मोदी की अपील पर पुतिन का बड़ा फैसला

उन्होंने कहा, ”पिछले 10 सालों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर दुनिया हैरान है. दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं कि भारत बदल रहा है. वो ऐसा क्या देख रहे हैं? वो देख रहे हैं भारत का कायाकल्प, भारत का नवनिर्माण, वो साफ-साफ देख पा रहे हैं. जब भारत जी-20 समिट जैसे सफल आयोजन करता है तब दुनिया एक स्वर से बोल उठती है, भारत तो बदल रहा है. जब भारत 10 वर्षों में अपनी एयरपोर्ट की संख्या को बढ़ाकर दोगुना कर देता है, दुनिया कहती है वाकई भारत बदल रहा है, जब भारत 10 वर्षों में 40 हजार किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन कर देता है, तो दुनिया को भी भारत की ताकत का एहसास होता है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

10 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

13 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

36 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

40 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

55 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 hour ago