केतु और राशिचक्र.
Ketu Nakshatra Parivartan: ज्योतिष में केतु को छाया ग्रह कहा गया है. राहु और केतु दो ऐसे ग्रह हैं जो डेढ़ साल बाद यानी 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, छाया ग्रह केतु नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, केतु 8 जुलाई को हस्त नक्षत्र के तीसरे चरण से निकलकर इसके दूसके चरण में प्रवेश करेगा. ऐसे में केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन राशिचक्र की सभी राशियों को प्रभावित करेगा. लेकिन, केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन से तीन राशियों के जीवन में खास बदलाव आएगा. आइए जानते हैं केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन किन तीन राशियों के लिए शुभ है.
मेष राशि के लिए केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास माना जा रहा है. इस दौरान साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्यों में सफलता मिलेगी. करियर में उन्नति का खास योग बनेगा. इसके अलावा इस दौरान आमदनी में भी जबरदस्त इजाफा होगा. वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों के लिए भी केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन खास है. वैवाहिक जीवन खुशहाल नजर आएगा. रुका हुआ धन मिल सकता है.
केतु के नक्षत्र परिवर्तन से आमदनी में बढ़ोतरी होगी. इसके अवाला आमदनी के कई नए स्रोत प्राप्त होंगे. करियर में तरक्की होगी. साथ ही साथ नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा ऑफर मिलेगा. आर्थिक स्थिति में गजब का सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठ की प्राप्ति होगी. इस दौरान लोगप्रियता बढ़ेगी.
हस्त नक्षत्र में केतु का प्रवेश मकर राशि से जुड़े लोगों के लिए बेहद खास है. नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में अचानक धन लाभ होगा. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. इस दौरान जिस क्षेत्र में निवेश करेंगे उससे जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. नौकरी में पदोन्नित का योग बनेगा. पारिवारिक जीवन में रिश्ता मधुर होगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को खुशखबरी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: 12 जुलाई से संभलकर रहें ये 3 राशि वाले, मंगल के राशि परिवर्तन से बढ़ेगी परेशानी!
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…