PM Modi US Visit
PM Modi US Visit: पीएम मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर न्यूयॉर्क पहुंचे. पीएम की राजकीय यात्रा को लेकर भारतीय और अमेरिकियों में काफी उत्साह देखा गया. पीएम का न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. पीएम जिस होटल में रुकने वाले हैं उसके बाहर लोगों ने डेरा डाल दिया है. बता दें कि पीएम 23 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान पीएम योगा दिवस (Yoga Day) के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र में 180 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग करेंगे. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ प्राइवेट डिनर भी करेंगे. यहां जानें पीएम के आज का कार्यक्रम:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (UNHQ) में योग सत्र की अगुवाई करेंगे. पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में दुनिया के 180 देशों के लोगों के शामिल होने की संभावना है. योग दिवस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी 22 जून को वाशिंगटन डीसी जाएंगे. जहां व्हाइट हाउस में उनका पारंपरिक स्वागत किया जाएगा.
यात्रा के दूसरे दिन, 22 जून को, पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इसके बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच हाई लेवल मीटिंग होगी. बैठक में व्यापार की बाधाओं को दूर करने के लिए दोनों देशों के बीच अधिक आर्थिक सहयोग पर चर्चा होगी.
द्विपक्षीय वार्ता के बाद, पीएम मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को कांग्रेस के नेताओं – प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैकार्थी और सीनेट के बहुमत के नेता चक शूमर के निमंत्रण पर संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने पहली बार 2016 में अपनी देश की यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था. वह दो बार ऐसा संबोधन करने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे और दुनिया में केवल तीसरे प्रधानमंत्री.
दिन का समापन पीएम मोदी के सम्मान में एक और राजकीय रात्रिभोज के साथ होगा. रात्रिभोज में अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों, राजनयिकों और अन्य हस्तियों सहित सम्मानित अतिथि शामिल होंगे. अपनी यात्रा के तीसरे दिन, 23 जून को, पीएम नरेंद्र मोदी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंक द्वारा दोपहर के भोजन की मेजबानी की जाएगी. वह व्यापार साझेदारी और अवसरों पर चर्चा करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और पेशेवरों के साथ भी बातचीत करेंगे.
इसके बाद पीएम मोदी 23 जून कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे. इस दौरान पीएम टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री पॉल रोमर, कलाकार, वैज्ञानिक, शिक्षाविद और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से भी मिलेंगे.
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…