पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र कर आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरा
PM Modi SCO Summit: किर्गिज़स्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद और उसके आकाओं की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी क्लास लगाई है, जिसकी गूंज पूरे इस्लामाबाद तक सुनाई दे रही है. बता दें सम्मेलन कक्ष में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी के बावजूद पीएम मोदी ने बिना किसी झिझक के सीधी और तीखी भाषा में पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले का जिक्र किया.
उन्होंने दुनिया के शीर्ष नेताओं के सामने दो टूक कहा कि आतंकवाद का यह घिनौना रूप न सिर्फ भारत की संप्रभुता पर हमला है बल्कि पूरी मानवता के लिए खुला चैलेंज है. भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच से साफ कर दिया कि आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त (Zero Tolerance) नहीं किया जाएगा.
बिश्केक में 10 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति में पीएम मोदी का संबोधन पाकिस्तान के लिए एक करारा कूटनीतिक तमाचा साबित हुआ. अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद और अतिवाद का कोई भी रूप स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने खुले मंच पर पहलगाम हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद को खाद-पानी देने वाले और इसे दोहरा रवैया (Double Standards) अपनाकर देखने वाले देशों को बेनकाब करना होगा.
पीएम मोदी का यह बयान उस समय आया जब शहबाज शरीफ कुछ ही दूरी पर असहज नजरों से उन्हें सुन रहे थे. पीएम के इस सीधे हमले से पाकिस्तानी डेलिगेशन की हवाईयां उड़ गईं.
From the SCO Summit in Bishkek. pic.twitter.com/GDlPpVkSLR
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2026
SCO समिट के दौरान एक दिलचस्प कूटनीतिक दृश्य ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा. फोटो सेशन और सत्र में जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बड़ी गर्मजोशी से मुलाकात की, उनसे हाथ मिलाया और चलते-चलते बातचीत की. लेकिन उसी वक्त पास में खड़े पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का चेहरा देखने लायक था.
पीएम मोदी ने शहबाज की तरफ देखा तक नहीं और उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए. इस ‘कोल्ड शोल्डर’ ने यह साफ संदेश दे दिया कि जब तक पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद का सफाया नहीं करता, तब तक उससे बात करने या हाथ मिलाने की भारत की कोई मंशा नहीं है.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने शेयर की नई रील, भारत की GDP ग्रोथ पर जताई खुशी; राहुल गांधी पर भी जमकर साधा निशाना
आतंकवाद की धज्जियां उड़ाने के साथ-साथ पीएम मोदी ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और व्यापार पर भी भारत का बेबाक रुख रखा. उन्होंने कहा कि भारत ऐसे हर प्रयास का समर्थन करता है जो बाजारों को जोड़े और लॉजिस्टिक्स को आसान बनाए, लेकिन ऐसे प्रोजेक्ट्स में सभी देशों की ‘संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता’ (Sovereignty and Territorial Integrity) का सम्मान होना अनिवार्य है.
पीएम मोदी (PM Modi SCO Summit) का यह इशारा सीधे तौर पर चीन के वन बेल्ट वन रोड (BRI) और CPEC प्रोजेक्ट पर था. इसके अलावा उन्होंने वैश्विक मंच पर ड्रग तस्करी और साइबर अपराधों के खिलाफ SCO के तहत साझा नेटवर्क बनाने पर जोर दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…