देश

पहले दिल्ली की बस, अब औरंगाबाद की कार! आखिर कब तक सड़कों पर चीखती रहेगी बेबस ‘निर्भया’?

Aurangabad Minor Gangrape Case Bihar: देश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर हर रोज बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी दिल दहला देने वाली है. दिल्ली में चलती बस में हुए खौफनाक कांड के बाद रूह कंपा देने वाला मामला बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आया है, जहां सड़क पर चलती एक नाबालिग बच्ची को कार सवार हैवानों ने अपनी दरिंदगी का शिकार बना डाला. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, तीसरे की तलाश जारी है.

रास्ते से कार सवार हैवानों ने मासूम को किया अगवा

घटना औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र की है. पीड़िता अपने घर से पैदल अस्पताल के लिए निकली थी. उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि रास्ते में दरिंदे घात लगाए बैठे हैं. रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने अचानक मासूम को रास्ते से ही जबरन खींचकर कार में बिठा लिया. चीखने-चिल्लाने का मौका तक नहीं मिला और हैवान उसे अज्ञात जगह ले गए. कई घंटों तक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौना वारदात को अंजाम दिया गया. जब मासूम की हालत अधमरी हो गई, तो आरोपी उसे घर से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए.

बयां की रूह कंपा देने वाली दास्तान

दर्द से कराहती और लहूलुहान हालत में किसी तरह जब बेबस मासूम अपने घर पहुंची, तो उसकी हालत देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. बच्ची ने रोते-बिलखते अपने साथ हुई इस खौफनाक आपबीती को बयां किया. जिस बच्ची को अपनी सेहत के इलाज के लिए अस्पताल जाना था, वह हवस के भूखे भेड़ियों की दरिंदगी का शिकार होकर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

घटना से आक्रोशित परिजन तुरंत शिकायत दर्ज कराने कुटुंबा थाना पहुंचे. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों—प्रिंस कुमार और रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. तीसरे आरोपी राजू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर दोहराई ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी, चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप

धनबाद गैंगरेप के आरोपी भी बिहार के आरा से गिरफ्तार

दूसरी ओर, झारखंड के धनबाद में एक आदिवासी किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के तीनों फरार आरोपियों—दयाशंकर यादव, साजन अंसारी और रंजन साव को विशेष टीम ने बिहार के आरा स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि स्थानीय मददगार आरोपियों को पुलिस की लोकेशन दे रहे थे और फोन स्विच ऑफ रखने की सलाह दे रहे थे.

सवाल आज भी वही है कि आखिर कब तक बेटियां यूं ही सड़क पर चलने से डरती रहेंगी और कब कानून का खौफ इन दरिंदों के दिलों में बैठेगा?

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

25 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

47 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

52 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago