दुनिया

समुद्री सुरक्षा से लेकर मंदिर दर्शन तक… पीएम मोदी के सेशेल्स यात्रा से क्यों गदगद हैं प्रवासी भारतीय?

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आधिकारिक यात्रा के लिए सेशेल्स पहुंचने वाले हैं. यह दौरा दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विक्टोरिया स्थित श्री नवशक्ति विनायक मंदिर में दर्शन के लिए भी जाएंगे, जो सेशेल्स का एकमात्र गणेश मंदिर है.

जैसे ही पीएम मोदी के आगमन की खबर वहां रहने वाले भारतीय समुदाय तक पहुंची, लोगों में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई. मंदिर के आसपास और अन्य भारतीय संस्थानों में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. लोग इस पल को ऐतिहासिक मान रहे हैं और कई दिनों से इस यात्रा का इंतजार कर रहे हैं.

विक्टोरिया में श्री नवशक्ति विनायक मंदिर की कार्यकारी समिति की सदस्य सुंदरी जवाहर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे करीब 35 साल पहले एक विदेशी कर्मचारी के रूप में सेशेल्स आई थीं. समय के साथ उन्होंने वहीं की नागरिकता ले ली और अब उनका परिवार पूरी तरह से यहीं बस चुका है. उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच रिश्ते बेहद मजबूत हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है, खासकर समुद्री सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में.

मंदिर बना आस्था का केंद्र

श्री नवशक्ति विनायक मंदिर के चेयरमैन कंदासामी नटेसन ने बताया कि यह मंदिर न सिर्फ भारतीय समुदाय बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी आस्था का बड़ा केंद्र है. रोजाना यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का खास ध्यान रखा जाता है. पीएम मोदी के आगमन की खबर से लोगों में खासा उत्साह है और हर कोई उनका स्वागत करने के लिए तैयार है.

पुजारी और श्रद्धालुओं की भावनाएं

मंदिर के पुजारी ने भी इस मौके को बेहद खास बताया. उन्होंने कहा कि यह समुदाय के लिए गर्व का क्षण है और वे भगवान विष्णु, देवी दुर्गा, नवग्रह और भगवान शिव का आभार व्यक्त करते हैं. उनके अनुसार, प्रधानमंत्री के आने से लोगों की आस्था और भावनाएं और मजबूत हुई हैं.

वहीं, विक्टोरिया में रहने वाले भारतीय मूल के जगदीश सिंह ने कहा कि सेशेल्स में यह एकमात्र गणेश मंदिर है और यह हर भारतीय के लिए भावनात्मक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि भारत और सेशेल्स के बीच पहले से ही अच्छे संबंध हैं और पीएम मोदी के दौरे से ये रिश्ते और गहरे होंगे. उन्होंने भी साफ कहा कि पूरा समुदाय प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: 40 हजार लापता, चारों तरफ मलबे का ढेर…, वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के बीच 82 वर्षीय महिला का रेस्क्यू

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago