Bharat Express DD Free Dish

40 हजार लापता, चारों तरफ मलबे का ढेर…, वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के बीच 82 वर्षीय महिला का रेस्क्यू

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के करीब 30 घंटे बाद भी राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. बचावकर्मियों ने इमारत का कंक्रीट और छत काटकर एक चीनी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला. अबतक पूरे देश में लगभग 40 हजार लोग लापता हैं.

Venezuela Earthquake

Venezuela Earthquake

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में गुरुवार को आए विनाशकारी भूकंप ने देश को तहस-नहस कर दिया है. चारों तरफ मलबे का ढेर और चीखें सुनाई दे रही हैं. भूकंप के करीब 30 घंटे के बाद भी राहत और बचाव अभियान चल रहा है. राजधानी काराकस सहित कई शहरी और ग्रामीण इलाकों में मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए कई टीमें लगी हुई हैं. इस तबाही के बीच मलबे से एक 82 साल की महिला को रेस्क्यू टीमों ने जिंदा बाहर निकालने में सफलता हासिल की.

चीनी मूल की इस महिला को रेस्क्यू टीमों ने इमारत की छत को काटकर सुरक्षित निकाला. बाहर निकलते ही इस महिला ने बचावकर्मियों को धन्यवाद दिया.

वेनेजुएला में 40 हजार लोग लापता

गौरतलब है कि गुरुवार को डबल भूकंप की वजह से पूरा वेनेजुएला दहल उठा. अबतक पूरे देश में लगभग 40 हजार लोग लापता हैं. बताया जा रहा है कि अधिकतर लोग मलबे के अंदर दबे हुए हैं. मात्र 40 सेकेंड के अंतराल पर आए दो भूकंपों ने देश की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया.

रेस्क्यू में लगी टीमें लगातार काम कर रही हैं. इसी बीच एक मलबे के नीचे दबी एक गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया. जिसे सुरक्षाकर्मियों ने इमारत की छत को तोड़कर बाहर निकाला. बच्ची और उसकी मां सुरक्षित हैं.

भरभराकर गिर गईं बिल्डिंग

इस भूकंप से संबंधित कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें एक बिल्डिंग कुछ ही सेकेंड के अंदर भरभराकर गिर गई. बिल्डिंग के अंदर मौजूद लोग जान बचाने के लिए सीढ़ियों से भागते नजर आए.

ये भी पढ़ें- बीच समुद्र में मौत के मुंह में फंसे 11,000 नाविक! ईरानी ड्रोन हमले के बाद UN ने होर्मुज में रोका रेस्क्यू

वहीं एक वीडियो रनवे का वायरल हो रहा है. जिसमें भूकंप आते ही रनवे पर खड़ा विमान पूरी तरह से थर्रा उठा. उस दौरान विमान में यात्री मौजूद थे. विमान को हिलते देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. फिलहाल सड़कों पर रेस्क्यू कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है. मलबा हटाने की कोशिश हो रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read