शनिवार को नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र एक बड़े विकास कार्यक्रम का गवाह बनने जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां करीब 2,478 करोड़ रुपये की कुल 70 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें 5 परियोजनाओं का उद्घाटन और 65 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी. सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से इलाके में बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार मिलेगी और लोगों की रोजमर्रा की सुविधाएं बेहतर होंगी.
मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत सेक्टर-96 में बने नए और आधुनिक मुख्य प्रशासनिक भवन के उद्घाटन से करेंगे. करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से बना यह भवन खास इसलिए भी है क्योंकि अब नोएडा प्राधिकरण के अलग-अलग विभाग एक ही जगह से काम करेंगे. इससे आम लोगों को अपने काम कराने में आसानी और तेजी दोनों मिलेगी.
इसके बाद 608 करोड़ रुपये की लागत से तैयार डीएससी रोड पर बने 5.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का भी औपचारिक उद्घाटन होगा. यह रास्ता अगाहपुर पेट्रोल पंप से एनएसईजेड तक जाता है और पहले ही ट्रायल के तौर पर खोला जा चुका था. इसके अलावा कई सेक्टरों में सीवर लाइन, ड्रेनेज सिस्टम और सड़क सुधार जैसी परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी.
इस दौरे में कई अहम निर्माण कार्यों की भी शुरुआत होगी. इनमें भंगेल एलिवेटेड रोड पर क्लोवर लीफ इंटरचेंज, सेक्टर-145 में आवासीय भूखंडों का विकास, विभिन्न सेक्टरों में सड़क और नाली निर्माण, गिझौड़ नाले को ढकने का काम, एमपी-2 एलिवेटेड रोड पर नॉइज बैरियर लगाना और बॉटेनिकल गार्डन बस डिपो के नवीनीकरण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं.
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पहुंचेंगे. यहां वे यमुना सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर से नोएडा पहुंचकर वे प्रशासनिक भवन का उद्घाटन और एमएसएमई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
शाम के समय मुख्यमंत्री मेरठ मंडल के लोक निर्माण विभाग के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और फिर गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे.
पूरे कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है. पुलिस, पीएसी के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने भी पूरे क्षेत्र की जांच की है. प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुचारु तरीके से संपन्न कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाए गए हैं.
यह भी पढ़ें: मलेरकोटला में नामी एडवोकेट के घर बड़ी चोरी, लाखों का सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार चोर
भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…