Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

स्लोवाकिया में ‘रोटी और नमक’ के साथ क्यों हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत?

पीएम मोदी दो दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच गए हैं. वहां उनका स्वागत पारंपरिक स्लोवाक अंदाज में रोटी-नमक के साथ और भारतीय प्रवासियों द्वारा ‘वंदे मातरम’ की गूंज के बीच किया गया.

pm-narendra-modi-arrives-in-bratislava-historic-slovakia-visit-juraj-blanar-grand-hotel-river-park

पीएम मोदी रविवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे. स्लोवाक के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने ग्रैंड होटल रिवर पार्क में उनका स्वागत किया. पीएम मोदी का स्लोवाकिया के पारंपरिक तरीके से रोटी और नमक के साथ स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने स्लोवाकिया पहुंचने के बाद कहा कि यह दौरा भारत-स्लोवाकिया के संबंधों को गहरा करने और दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने का मौका देता है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और पीएम रॉबर्ट फिको के साथ प्रोडक्टिव (उत्पादक) मीटिंग्स का इंतजार कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने ‘X’ पर क्या लिखा?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि ब्रातिस्लावा पहुँच गया हूँ. यह दौरा भारत-स्लोवाकिया के रिश्तों को गहरा करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का मौका देता है. राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको के साथ प्रोडक्टिव मीटिंग्स का इंतज़ार कर रहा हूँ.

यहां ग्रैंड होटल रिवर पार्क पहुँचने पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लुक्निका एन्सेम्बल ने गर्मजोशी से स्वागत किया. स्लोवाक संस्कृति के अनुसार, मेहमानों और खास लोगों का स्वागत रोटी और नमक की एक छोटी डिश से किया जाता है. रोटी खुशहाली को दिखाती है, जबकि नमक कीमत, दोस्ती और सुरक्षा का प्रतीक है.

वंदे मातरम पर खास प्रस्तुति

स्लोवाकिया के मायजावा इलाके के प्रसिद्ध बच्चों के लोक समूह ने भी प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में पारंपरिक स्लोवाक नृत्य किया. इसके अलावा, प्रधानमंत्री के स्वागत में लुक्निका एन्सेम्बल ने वंदे मातरम पर भी एक खास प्रस्तुति दी. उन्होंने स्लोवाकियन म्यूजिकल ग्रुप, ‘महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट’ का एक स्पिरिचुअल (आध्यात्मिक) परफॉर्मेंस भी देखा. प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रातिस्लावा में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की. भारतीय समुदाय के लोगों ने ग्रैंड होटल रिवर पार्क पहुँचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया.

ये भी पढ़ें: यूरोप में गूंजा ‘वंदे मातरम’: स्लोवाकिया में पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, आज राष्ट्रपति और पीएम से करेंगे खास मुलाकात

भारत-स्लोवाकिया संबंधों में ऐतिहासिक मील का पत्थर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “पीएम मोदी स्लोवाकिया पहुँच गए हैं. स्लोवाकिया की आज़ादी के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है, जो भारत-स्लोवाकिया संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है. होटल पहुँचने पर, प्रधानमंत्री का स्वागत स्लोवाक रिपब्लिक के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री, जुराज ब्लानार ने किया और मेहमाननवाजी, सम्मान और सद्भावना की निशानी, रोटी और नमक से स्लोवाक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे और साझेदारी के नए रास्ते खुलेंगे.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital