दुनिया

मिडिल ईस्ट संकट खत्म! अमेरिका और ईरान के बीच खत्म हुई दुश्मनी, ट्रंप बोले- ‘खोल दो होर्मुज, शुरू होने दो तेल की सप्लाई’

US Iran Peace Deal: वैश्विक कूटनीति के मोर्चे से दुनिया को राहत देने वाली एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है. लंबे समय से एक-दूसरे के जानी दुश्मन रहे अमेरिका और ईरान के बीच आखिरकार शांति समझौता पूरा हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार यानी 14 जून को खुद इसका आधिकारिक ऐलान किया. इस समझौते के साथ ही दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्ग, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) के पूरी तरह खुलने का रास्ता भी साफ हो गया है. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि होर्मुज से अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी को तुरंत हटा लिया जाएगा.

ट्रंप बोले- ‘दुनिया के सभी जहाज इंजन चालू करें’

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो चुका है. सभी को बधाई! मैं होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी टैक्स के पूरी तरह खोलने की इजाजत देता हूं और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तत्काल हटाने का आदेश देता हूं. दुनिया के सभी जहाज अपने इंजन चालू करें. तेल की सप्लाई शुरू होने दें!’

19 जून को स्विट्जरलैंड में साइन होगी डील

इस महा-समझौते में मध्यस्थता की भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप के ऐलान से पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डील की पुष्टि कर दी थी. शहबाज शरीफ के मुताबिक, इस शांति समझौते के दायरे में लेबनान भी शामिल है. दोनों पक्षों ने लेबनान समेत सभी मोर्चों पर सैन्य अभियानों को पूरी तरह रोकने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक समझौते पर आने वाली 19 जून को स्विट्जरलैंड में आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे.

28 फरवरी से सुलग रही थी जंग

गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच इसी साल 28 फरवरी को भीषण जंग छिड़ गई थी. युद्ध के शुरुआती दिनों में ही ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई मारे गए थे, जिससे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया था. बाद में 8 अप्रैल को दोनों देश सीजफायर पर सहमत हुए. जून के शुरुआती हफ्ते में तब हालात फिर नाजुक हो गए थे जब ईरान ने अमेरिका का एक अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराया था. हालांकि, तमाम उतार-चढ़ाव के बाद अब इस समझौते से दुनिया ने बड़ी राहत की सांस ली है.

ये भी पढ़ें: ​Explainer: अमेरिका-ईरान जंग में अब तक कितने भारतीयों की गई जान, कहां-कब-किसके हमले का शिकार बने देश के लोग?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

36 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago