Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi Thailand Visit: बैंकॉक पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बैंकॉक पहुंच गए हैं. पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. 

PM Modi Thailand Visit

बैंकॉक पहुंचे पीएम मोदी.

PM Modi Thailand Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बैंकॉक पहुंच गए हैं. पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान मोदी-मोदी के नारे से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा.

बैंकॉक पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा, “बैंकॉक पहुंच चुका हूं. आगामी आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने और भारत और थाईलैंड के बीच सहयोग के बंधन को मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं.”

7 देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल

पीएम मोदी थाइलैंड में होने वाले बिम्सटेक समिट में भाग लेंगे, इस शिखर सम्मेलन में 7 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत करेंगे, जिसमें थाइलैंड, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान शामिल है. शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएंगे. पीएम मोदी की यह राजकीय यात्रा होगी. पीएम श्रीलंका में भारत की वित्तीय सहायता से शुरू होने वाली परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

काफी अहम है ये बैठक

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की यह बैठक क्षेत्रीय सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने में मददगार साबित होगी. भारत, बिम्सटेक के संस्थापक देशों में से एक है और इसने सुरक्षा, ऊर्जा, और आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

यह भी पढ़ें- तीन तलाक, CAA, UCC और वक्फ बिल… मुस्लिमों से जुड़े वे फैसले जिनका खूब विरोध हुआ, लेकिन अडिग रही मोदी सरकार

यह शिखर सम्मेलन 2018 के काठमांडू शिखर सम्मेलन के बाद बिम्सटेक नेताओं की पहली ऑफलाइन बैठक होगी. इस बार का विषय “बिम्सटेक – समृद्ध, लचीला और खुला” रखा गया है.

श्रीलंका दौरे पर जाएंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, थाईलैंड की यात्रा के बाद, 4 से 6 अप्रैल 2025 तक श्रीलंका का राजकीय दौरा करेंगे. इस यात्रा के दौरान, वह श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ भारत-श्रीलंका साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे और उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital