दुनिया

तीन देशों के दौरे पर भारतीय संस्कृति और विरासत से पीएम मोदी ने दुनिया को कराया रूबरू

जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत से दुनिया को रूबरू कराने में कोई कसर नहीं बाकी रखी है.

तीन देशों- जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के साथ-साथ वहां के जनमानस को भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक किया है. उन्होंने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया, जो शांति और अहिंसा के भारतीय मूल्यों का प्रतीक है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अनावरण समारोह के बाद कहा कि शांति और सद्भाव के गांधीवादी आदर्श विश्व स्तर पर प्रतिध्वनित होते हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं. उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करते हुए अपनी एक तस्वीर भी संलग्न की. इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ भी बैठक की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा की यात्रा प्रमुख जापानी हस्तियों डॉ. तोमियो मिज़ोकामी और हिरोको ताकायामा से मुलाकात की, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये हैं.

ओसाका विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ फॉरेन स्टडीज में ‘प्रोफेसर एमेरिटस’ डॉ. तोमियो मिजोकामी एक प्रसिद्ध लेखक और भाषाविद् हैं तथा हिंदी और पंजाबी भाषाओं के विशेषज्ञ हैं. जापान में भारतीय साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए डॉ. तोमियो मिजोकामी को 2018 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

टाइम बम पर बैठा है उत्तराखंड! तेजी से पिघल रहे हैं ग्लेशियर, 34 साल में गायब हुई 25 KM बर्फ

Uttarakhand Glacier Melting: हिमालय के कई प्रमुख ग्लेशियर लगातार पीछे खिसक रहे हैं. इनमें टिहरी…

18 minutes ago

इतिहास के अनसुने पन्नों की दास्तान: जानिए क्यों खास है विश्वास पाटील का उपन्यास ‘ग्रेट कंचना सर्कस’

विश्वास पाटील का उपन्यास 'ग्रेट कंचना सर्कस' द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बर्मा के जंगलों में…

19 minutes ago

UP Board 2026: आंसरशीट में पैसे रखने वाले 400 से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट रोका, जानें पूरा मामला

UP Board Result 2026 Withheld Students: UP Board की कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा की कॉपियों…

30 minutes ago

राजस्थान चुनाव में 1 वोट मिलने पर रोने लगे बीजेपी नेता? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर राजस्थान निकाय चुनाव से का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

33 minutes ago

मंगल पांडे को फांसी और दिल्ली पर कब्जा! 1857 के गदर की वो खूनी दास्तान, जिसने मिटा दिया मुगल साम्राज्य

1857 Revolt Indian History: 1857 की क्रांति में मेरठ के सिपाहियों ने दिल्ली पर कब्जा…

53 minutes ago