Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

तीन देशों के दौरे पर भारतीय संस्कृति और विरासत से पीएम मोदी ने दुनिया को कराया रूबरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा की यात्रा प्रमुख जापानी हस्तियों डॉ. तोमियो मिज़ोकामी और हिरोको ताकायामा से मुलाकात की.

narendra modi

महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत से दुनिया को रूबरू कराने में कोई कसर नहीं बाकी रखी है.

तीन देशों- जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के साथ-साथ वहां के जनमानस को भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक किया है. उन्होंने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया, जो शांति और अहिंसा के भारतीय मूल्यों का प्रतीक है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अनावरण समारोह के बाद कहा कि शांति और सद्भाव के गांधीवादी आदर्श विश्व स्तर पर प्रतिध्वनित होते हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं. उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करते हुए अपनी एक तस्वीर भी संलग्न की. इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ भी बैठक की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा की यात्रा प्रमुख जापानी हस्तियों डॉ. तोमियो मिज़ोकामी और हिरोको ताकायामा से मुलाकात की, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये हैं.

ओसाका विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ फॉरेन स्टडीज में ‘प्रोफेसर एमेरिटस’ डॉ. तोमियो मिजोकामी एक प्रसिद्ध लेखक और भाषाविद् हैं तथा हिंदी और पंजाबी भाषाओं के विशेषज्ञ हैं. जापान में भारतीय साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए डॉ. तोमियो मिजोकामी को 2018 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital