PM Modi Xi Jinping meeting: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 5 साल बाद आज द्विपक्षीय वार्ता हुई. दोनों नेता रूस के कजान शहर में मिले, जहां उनमें करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई. यह बातचीत BRICS की मीटिंग से अलग हुई.
चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “आपसे मिलकर खुशी हुई…हमारा मानना है कि भारत और चीन के संबंधों का महत्व केवल हमारे लोगों के लिए ही नहीं है, लेकिन वैश्विक शांति-स्थिरता और प्रगृति के लिए भी हमारे संबंध बहुत अहम हैं.’
पीएम मोदी ने कहा, “हम 5 साल बाद औपचारिक रूप से बैठक कर रहे हैं. पिछले 4 सालों में सीमा पर पैदा हुई समस्याओं पर जो सहमति बनी है, उसका हम स्वागत करते हैं. सीमा पर शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए.”
शी जिनपिंग बोले- “भारत और चीन, इन दोनों देशों को अपने मतभेदों को सही तरीके से संभालना चाहिए. दोनों को अपने संबंधों को सामान्य बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए. तभी दोनों देश अपने विकास के लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे.”
पीएम मोदी-जिनपिंग की बातचीत खत्म होने के बाद भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस ब्रीफिंग दी. ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया बताया कि दोनों नेताओं की 5 साल बाद बातचीत हुई है. दोनों देशों के नेताओं ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पेट्रोलिंग समझौते का स्वागत किया है.
यह भी पढ़िए: India-China में LAC पर पेट्रोलिंग को लेकर बनी सहमति
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के मुद्दों को सुलझाने के लिए स्पेशल रिप्रिजेंटेटिव नियुक्त किए गए हैं. भारत की तरफ से NSA अजीत डोभाल और चीन की तरफ से विदेशमंत्री वांग यी होंगे. ये दोनों जल्द ही फॉर्मल मीटिंग करेंगे.
– भारत एक्सप्रेस
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…
दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…
Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…
Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…