दुनिया

PoK में आजादी की मांग को लेकर हालात बेकाबू…एक पुलिसकर्मी की मौत, 90 घायल, मानवाधिकार आयोग ने जताई चिंता

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं. यहां पर महंगाई-बिजली-आटे के बढ़ते दामों के खिलाफ लोग जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं और अब आजादी की मांग करने लगे हैं. इस प्रदर्शन ने पूरे पाकिस्तान को हिला कर रख दिया है. अब यहां के लोग किसी भी कीमत पर पाकिस्तान से आजाद हो जाना चाहते हैं. बता दें कि पाकिस्तान हमेशा से भारत के खिलाफ रची गई हर साजिश का इस्तेमाल करने के लिए इसी पीओके की जमीन को इस्तेमाल करता है. तो वहीं अब इसी जमीन पर भारत के समर्थन की आवाज उठने लगी है जिसने इस्लामाबाद और लाहौर में बैठे पाकिस्तानी हुक्मरानों और फौज की नींद उड़ा दी है. इस पूरी स्थिति को देखकर ये साफ होता है कि पाकिस्तान में इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

एक पुलिसकर्मी की मौत, 90 से अधिक घायल

PoK में हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं. ताजा खबर सामने आई है कि यहां एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है तो वहीं 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. शुक्रवार को पथराव और झड़प में 11 पुलिसकर्मियों समेत 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए. दरअसल शुक्रवार को शुरू हुए प्रदर्शन ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया. तो वहीं पीओके की सरकार ने विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सभी जिलों में समारोहों, रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगा दिया और पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है.

शनिवार को हुआ प्रदर्शन

दरअसल शनिवार को पीओके में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. यहां के लोग लगातार पाकिस्तान से पूरी तरह से आजादी की मांग कर रहे हैं. पीओके में पहले पाकिस्तान की पुलिस और सरकार से जनता परेशान होकर प्रदर्शन करती थी लेकिन अब वहां पर आजादी की मांग को लेकर आग उठी है. पहले PoK में लोग महंगाई कम करने की मांग करते थे लेकिन अब लोग कह रहे हैं कि पाकिस्तान पीओके छोड़ दो. मानो यहां की जनता अब पाकिस्तानी हुक्मरानों का जुल्म सहते-सहते थक गई हो. इसीलिए अब सिर्फ आजादी की मांग ही उठ रही है. अब यहां के लोग भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं तो दूसरी ओर ये साफ हो रहा है कि पीओके पाकिस्तान के हाथ से फिसल रहा है. अब कंगाल पाकिस्तान पर यहां की जनता का कोई भरोसा नहीं रह गया है.

ये भी पढ़ें-Nijjar Murder Case: कनाडा में चौथा भारतीय आरोपी गिरफ्तार, साजिश रचने का लगा है आरोप

प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए चलाई जा रही है गोलियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीओके में आजादी की मांग कर रहे लोगों पर पाकिस्तानी सुरक्षाबल प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं और लगातार निर्दोषों अत्याचार जारी है. गौरतलब है कि पीओके में लोग महंगाई और बिजली कटौती जैसे तमाम मुद्दों से बेहद परेशान हैं लेकिन अब वे इसके खिलाफ आवाज न उठाकर सीधे आजादी की मांग कर रहे हैं.

मानवाधिकार आयोग ने मानी ये बात

वहीं पीओके के बत्तर होते हालात को देखकर खुद पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने इस बात को स्वीकार किया है कि वहां लगातार मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है. आयोग का कहना है कि बढ़ती महंगाई से लोग परेशान होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मालूम हो कि वहां पर जिस आटे की कीमत पहले 230 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलो होती थी वही अब कीमत बढ़कर 800 पाकिस्तानी रुपए हो गई है. लोगों को रोटी के लाले पड़े हैं और भूख से तड़पने के लिए मजबूर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago