Categories: दुनिया

राष्ट्रपति बाइडेन आज व्हाइट हाउस में भारतीय-अमेरिकियों के साथ मनाएंगे दीपावली

Diwali in White House: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार शाम व्हाइट हाउस में भारतीय-अमेरिकियों के साथ दीपावली का जश्न मनाएंगे. व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी अंतिम दीपावली होगी क्योंकि वह अगले चुनाव में भाग नहीं ले रहे हैं.

यह दिन भारतीय संस्कृति और विरासत का सम्मान करते हुए अमेरिका और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बीच बढ़ते संबंधों को मजबूत करने का प्रतीक बनेगा। राष्ट्रपति पिछले वर्षों की तरह इस बार भी व्हाइट हाउस के ब्लू रूम में दीप जलाएंगे और फिर भारतीय-अमेरिकी मेहमानों के लिए एक स्वागत समारोह में भाषण देंगे.

सुनीता विलियम्स का वीडियो संदेश होगा शामिल

इस अवसर पर राष्ट्रपति के परिचय के लिए सुनीता विलियम्स का एक वीडियो संदेश भी शामिल होगा, जो नासा की एक मशहूर अंतरिक्ष यात्री और रिटायर्ड नौसेना कैप्टन हैं. उन्होंने यह संदेश अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से रिकॉर्ड किया है, जहां उन्होंने हाल ही में कमांडर के रूप में पदभार संभाला है.

सुनीता विलियम्स हिंदू धर्म का पालन करती हैं और पहले भी आईएसएस से दीपावली की शुभकामनाएं भेज चुकी हैं. व्हाइट हाउस के अनुसार वह अंतरिक्ष में अपने साथ समोसे, उपनिषद, और भगवद गीता जैसी भारतीय सांस्कृतिक वस्तुएं भी लेकर गई हैं.

इस कार्यक्रम में वाशिंगटन दक्षिण एशिया का संगीत और नृत्य व मरीन कॉर्प्स बैंड द्वारा मेहमानों के लिए म्यूजिक की प्रस्तुति भी दी जाएगी.

पिछले साल दीपावली के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ व्हाइट हाउस में दीया जलाते दिखे थे.

उन्होंने पोस्ट किया था, “आज, जिल और मैंने दीपावली के दीये को जलाया, जो ज्ञान, प्रेम और एकता के प्रकाश का प्रतीक है, जो नफरत और विभाजन के अंधकार को दूर करता है. इस पर्व की भावना और हमारे देश की शक्ति का हमें हमेशा स्मरण रखना चाहिए.”

आईएएनएस

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

11 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

17 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

29 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

38 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

41 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

52 minutes ago