आस्था

घर की इस दिशा में होता है राहु-केतु का वास, यहां भूलकर भी ना रखें ये 5 चीजें

Rahu Ketu Direction: ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को पाप ग्रह कहा गया है. कहा जाता है कि कुंडली का अशुभ राहु-केतु किसी भी इंसान की जिंदगी को तबाह कर सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पश्चिम-दक्षिण दिशा में राहु-केतु का वास होता है. ऐसे में इस दिशा से जुड़े वास्तु नियम का विशेष ख्याल रखा जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, राहु-केतु की दिशा में कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. ऐसे में चलिए जानते हैं कि राहु-केतु की दिशा में किन चीजों को रखने की मनाही है.

धन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, राहु-केतु की दिशा में भूलकर भी धन का स्थान नहीं बनाना चाहिए. इस दिशा में रुपये-पैसे या धन की तिजोरी रखना अशुभ माना गया है. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि इस गलती की वजह से आर्थिक जीवन प्रभावित होता है. ऐसे में इस दिशा में सोने-चांदी जैसी कीमती वस्तुओं को भी नहीं रखना चाहिए.

तुलसी

सनानत धर्म में तुलसी का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से बताया गया है. राहु-केतु की दिशा में तुलसी के पौधे को रखने से भी बचना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ता है. इसके अलावा इस गलती से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में राहु-केतु की दिशा में तुलसी को रखने से बचें.

बच्चों का स्टडी रूम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम-दक्षिण दिशा में ना तो बच्चों का स्टडी रूम बनाना चाहिए और न ही इस दिशा में पढ़ाई-लिखाई का समान रखना चाहिए. वास्तु के शास्त्र के जानकार बताते हैं कि इस दिशा में पढ़ाई-लिखाई की सामग्रियों को रखने से बच्चों की एकाग्रता पर नकारात्मक असर होता है.

बाथरूम या टॉयलेट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, राहु-केतु की दिशा में बाथरूम या टॉयलेट बनवाने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिशा में बाथरूम या टॉयलेट इत्यादि बनवाने से सेहत पर बुरा असर होता है.

पूजा-मंदिर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पश्चिम-दक्षिण दिशा में पूजा का घर या मंदिर स्थापित नहीं करना चाहिए. राहु-केतु की दिशा में पूजा-घर बनवाने से पूजन का संपूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है.

क्या करें उपाय

ज्योतिष में राहु-केतु से निजात पाने के लिए नियमित रूप से कुत्तों को रोटी खिलाना चाहिए. इसके अलावा घर में समय-समय पर हवन इत्यादि करना चाहिए. साथ ही साथ ज्योतिष की सलाह लेकर गोमेद रत्न धारण करना चाहिए. गोमेद, राहु का रत्न माना गया है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

45 minutes ago

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

1 hour ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

1 hour ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

1 hour ago