दुनिया

ईरान में बढ़ा हिजाब का विरोध, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने जलाई सुप्रीम लीडर खामेनेई की सबसे बड़ी तस्वीर

तेहरान- ईरान में पिछले हफ्ते 22 वर्षीय युवती महसा अमीनी की मौत के बाद लगातार हिसंक प्रदर्शन जारी है. शहर में हर तरफ ईरान की पुलिस और सरकार के खिलाफ विरोध किया जा रहा है.  महिलाएं हिजाब के विरोध में सड़को पर प्रदर्शन कर रही हैं. यह विरोध प्रदर्शन अब हिंसक रूप लेते हुए 13 सूबों में पहुंच चुका हैं. ईरान की सड़कों पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी उतर गए हैं.  इस्लामिक ड्रेस हिजाब के खिलाफ महिलाएं एंटी हिजाब मुहिम चला रही है. शुक्रवार कोव विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ जमकर भिड़त हुई. इस हिंसक झड़प में 31 ईरानी नागरिक की मौत की खबर सामने आ रही है.

महिलाओं ने हिजाब में लगाया आग

एक हफ्ते पहले ईरान में इस्लामिक ड्रेस ना पहनने के मामले में हिरासत में ली गई महसा अमीनी की मौत से देश के लोग भयंकर गुस्से में नजर आ रहे हैं. इस्लामिक ड्रेस कोड का  विरोध करने के लिए ईरान की महिलाएं बड़ी संख्या में सड़क पर उतर चुकी हैं. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने देश में महिलाओं के अधिकारों के लिए स्वतंत्रता के नारे लगाए. उन्होने सड़को पर हिजाब में आग लगा दिया.

सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर जलाई

तेहरान में देश की नैतिकता पुलिस ने सख्त ड्रेस कोड का उल्लंघन करने के आरोप में महसा अमीनी को गिरफ्तार किया था. जंहा पुलिस की कस्टडी में उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि अमीनी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी. ईरान के लोग इस घटना के बाद पुलिस और देश की सरकार के खिलाफ जमकर विरोध कर रहे हैं. प्रदर्शनका ने ‘तानाशाह को मौत’ और ‘मुल्लाओं को जाना होगा’ जैसे नारे लगाए. उन्होने ईरान के प्रमुख नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की सबसे बड़ी तस्वीर को आग में झोक दी. शहर में आगजनी का वीडियो  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

6 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

12 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

49 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

49 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago