दुनिया

पुतिन ने माना PM मोदी की लीडरशिप का लोहा, कहा- वो एक ‘सच्चे देशभक्त’ हैं…

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गिनती दुनिया के ताकतवर नेताओं में की जाती है, लेकिन समय के साथ अब दुनिया के ताकतवर मुल्क भी नरेंद्र मोदी का लोहा मानने को मजबूर हो गए हैं. इसी क्रम में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की है. पुतिन ने ये बातें मास्को में वल्दाई डिस्कशन क्लब की 19वीं वार्षिक बैठक में कहीं है. वहीं, पुतिन की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी के लिए की गई इन तारीफों की अब मीडिया में खूब चर्चा हो रही है.इस दौरान  पुतिन  ने भारत और रूस के पुराने और मजबूत संबंधों की बात भी कही.

व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी उन  लोगों में से एक हैं जो स्वतंत्र विदेश नीति को लागू करने में सक्षम हैं और वह एक सच्चे देशभक्त भी हैं. पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में पिछले वर्षों में बहुत कुछ किया गया है. स्वाभाविक रूप से वह एक देशभक्त हैं. मेक इन इंडिया के लिए उनका विचार आर्थिक और नैतिक दोनों रूप से मायने रखता है.

पुतिन ने कहा कि मोदी अपने लोगों के हितों की रक्षा करना अच्छे से जानते हैं. मोदी एक आइस ब्रेकर की तरह काम करते हैं. कुछ देशों ने भारत पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, लेकिन इन सबके बावजूद मोदी ने भारत पर कोई भी प्रतिबंध नहीं लगने दिया. वह एक तरह से इस मोर्चे पर आइस ब्रेकर की तरह काम करते हैं. भारत ने विकास में जबरदस्त सफलता हासिल की है और आगे भारत का ग्रेट फ़्यूचर है.’

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

27 minutes ago

ट्रक या 5-स्टार महल? 2 करोड़ का केबिन, AC और लेदर सीट्स… इस ड्राइवर का जलवा देख उड़े लोगों के होश

Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…

37 minutes ago

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

1 hour ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

2 hours ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

2 hours ago