दुनिया

UAE: हिंदू मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति देखने पहुंचे 30 से अधिक देशों के राजनयिक

दुनियाभर के 30 से अधिक देशों के राजदूत और राजनयिक संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर के निर्माण स्थल पर पहुंचे और इसकी प्रगति का निरीक्षण करने के साथ ही आशा का संवाद, बंधुत्व और मानवता को बढ़ावा दिया.
संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत संजय सुधीर के विशेष आमंत्रण पर बृहस्पतिवार को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) मंदिर के कार्यक्रम में राजनयिक शामिल हुए.
यूएई में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘शांति और सद्भाव के प्रकाशपुंज बीएपीएस मंदिर का अबू धाबी में बनना. 30 से अधिक देशों के रेजिडेंट राजदूत और राजनयिक ने मंदिर स्थल को देखा और दुनियाभर की संस्कृतियों की नाजुक नक्काशी और रूपांकनों को देखकर चकित रह गये.’’
खलीज टाइम्स अखबार की खबर के मुताबिक फिलीपीन, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, जापान, इंडोनेशिया, इजराइल, ब्राजील, बेल्जियम, न्यूजीलैंड, कनाडा और नाइजीरिया के राजनयिक और मिशन प्रतिनिधि भी मंदिर देखने के लिये आने वालों में शामिल थे.
सुधीर ने राजदूतों और उनके परिवारों को मंदिर की प्रगति से अवगत कराया. इस मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2018 में किया था. उन्होंने मंदिर परियोजना को भारत और यूएई के बीच ‘घनिष्ठ, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक’ संबंधों का प्रतीक बताया. बीएपीएस मंदिर का निर्माण 55000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में किया जा रहा है.
Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

6 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

37 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

40 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

1 hour ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago